विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के किसान का कमाल, 1 एकड़ में 1100 क्विंटल गन्ना उगाकर रचा नया कीर्तिमान

Published: Thu, 15 Oct 2026 03:33 PM (IST)

गोपालगंज के सिधवलिया में किसान बिहारी सिंह ने एक एकड़ में 1100 क्विंटल गन्ने की पैदावार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

भारत शुगर मिल्स के किसान ने रचा कीर्तिमान, एक एकड़ में 1100 क्विंटल गन्ने की पैदावार

भारत शुगर मिल्स के किसान ने रचा कीर्तिमान, एक एकड़ में 1100 क्विंटल गन्ने की पैदावार

संवाद सूत्र, सिधवलिया (गोपालगंज)। भारत शुगर मिल्स सिधवलिया के आरक्षित क्षेत्र भीमपुरवा गांव निवासी किसान बिहारी सिंह ने गन्ने की खेती में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने एक एकड़ खेत में करीब 1100 क्विंटल गन्ने की पैदावार हासिल कर क्षेत्र के किसानों के लिए मिसाल पेश की है।

किसान ने आधुनिक तकनीक और मशीनीकरण का इस्तेमाल कर उत्पादन बढ़ाने में सफलता हासिल की है। किसान की इस उपलब्धि की जानकारी मिलने के बाद भारत शुगर मिल्स के वरीय अधिकारी उनके खेत पर पहुंचे और उत्पादन का जायजा लिया।

केन ग्रुप के कॉरपोरेट हेड राजीव शर्मा, मिल के कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह एवं गन्ना विभाग के कार्यपालक उपाध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी ने खेत का निरीक्षण कर किसान को प्रोत्साहित किया।

बिहारी सिंह ने बताया कि उन्होंने परंपरागत तरीके से खेती करने के बजाय आधुनिक तकनीक को अपनाया। सबसे पहले डिस्क प्लाव से खेत की गहरी जुताई की। इसके बाद चार फीट की दूरी पर दो आंख वाले गन्ने के बीज की बुवाई की।

समय पर खाद, सिंचाई और निराई-गुड़ाई करने से फसल का बेहतर विकास हुआ और उत्पादन रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया।

मौके पर मिल के कार्यपालक उपाध्यक्ष विनोद सिंह और शैलेंद्र त्रिपाठी ने किसान की सराहना की। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन ऐसे किसानों को हरसंभव तकनीकी सहायता उपलब्ध कराएगा।

किसान की सफलता की जानकारी अन्य गांवों के किसानों तक भी पहुंचाई जाएगी, ताकि आधुनिक तकनीक अपनाकर अधिक से अधिक किसान गन्ने की खेती से बेहतर उत्पादन और लाभ प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें- दलहन की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, समस्तीपुर में मसूर की खेती पर ₹12,000 प्रति क्विंटल मिलेगी सब्सिडी

यह भी पढ़ें- बिना रजिस्ट्रेशन नहीं बिकेगा धान: MSP 2441 रुपये तय, फिर भी गोपालगंज के किसानों में नहीं दिख रहा उत्साह