Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यज्ञ में शामिल होने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में मिली पीड़िता को 6 घंटे बाद आया होश, 3 पर FIR

    By Rajat KumarEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Sat, 15 Apr 2023 05:39 PM (IST)

    बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार की शाम सहेली के साथ यज्ञ में शामिल होने गई थी। जब यज्ञ करने के बाद किशोरी अपनी सहेली के साथ लौट रही थी तभी तीन युवकों ने सामूहिक दुष्‍कर्म किया।

    Hero Image
    बयान दर्ज करने के लिए सदर अस्पताल पहुंची महिला थानाध्यक्ष

    जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बेहोशी की हालत में किशोरी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। किशोरी शुक्रवार शाम अपनी सहेलियों के साथ गांव से बाहर आयोजित यज्ञ में शामिल होने गई थी। यज्ञ से लौटने के दौरान उसे अगवा किया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार की शाम सहेली के साथ यज्ञ में शामिल होने गई थी। जब यज्ञ करने के बाद किशोरी अपनी सहेली के साथ लौट रही थी, तभी बाइक पर सवार तीन युवकों ने रास्ते में एक पुलिया के पास रोक लिया। युवकों ने उसकी सहेली  को पीटा और गाली-गलौज कर वहां से भगा दिया। फिर किशोरी को अगवा करने के साथ ही युवक उसे सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

    बेहोशी की हालत में मिली किशोरी

    उधर, किशोरी की सहेली ने उसके घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्वजन ने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी और दौड़ते-भागते घटनास्‍थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष धनंजय कुमार मौके पर पहुंचे। इसके बाद बेहोशी की हालत में मिली किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी को करीब छह घंटे इलाज के बाद होश आया। शनिवार को किशोरी से महिला थानाध्यक्ष आफशां प्रवीन ने घटना की जानकारी ली।

    दो नामजद व एक अज्ञात पर FIR

    पुलिस ने किशोरी के बयान पर उसके ही गांव के दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी की। इसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करने में करने के लिए छापेमारी में जुट गई। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों के घर व उनके रिश्तेदारों के यहां गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।