चाची को प्रेमजाल फंसाया, गर्भवती हुई तो छोड़ा
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के जगदारी बनकटा गांव में एक युवक अपने ही चाची को प्रेम ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : भोरे थाना क्षेत्र के जगदारी बनकटा गांव में एक युवक अपने ही चाची को प्रेम जाल में फंसा कर कर्नाटक लेकर चला गया। वहां एक साल तक अपने पास रखने के बाद जब उसकी चाची गर्भवती हो गई तो उसे छोड़ दिया। घर पहुंची महिला ने इस मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। लेकिन पुलिस द्वारा मामले की जांच नहीं करने पर महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी। बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के माधोमठ गांव की मीरा देवी की शादी इसी थाना क्षेत्र के जगदारी बनकटा गांव निवासी जवाहिर चौहान के साथ हुई है। शादी के बाद महिला का पति कमाने के लिए बाहर चला गया। इसी बीच महिला के पति का भतीजा मनोज साह ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक के कहने पर उसकी चाची उसके साथ कर्नाटक चली गयी। वहां शादी कर लेने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। लेकिन एक साल बाद जब महिला गर्भवती हो गयी तो युवक ने उसे छोड़ दिया। घर पहुंचने के बाद महिला ने इस मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। लेकिन प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा कोई करवाई नहीं करने पर मंगलवार को महिला ने पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह तथा महिला हेल्प लाइन से न्याय की गुहार लगायी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।