Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नालंदा के युवक को ससुराल जाने की चुकानी पड़ गई बड़ी कीमत, अब गया पुलिस पर टिकी है आस

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Thu, 24 Feb 2022 12:50 PM (IST)

    ससुराल में हो रहे एक आयोजन में शामिल होने गया गए नालंदा निवासी युवक को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। अब पीड़ि‍त ने पुलिस की शरण ली है। युवक के साथ हुई अनहोनी ...और पढ़ें

    Hero Image
    ससुराल गए नालंदा के युवक की स्‍कार्पियो चोरी, जांच में जुटी पुलिस। प्रतीकात्‍मक फोटो

    गया, जागरण संवाददाता। नालंदा के एक युवक को ससुराल जाने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ गई। अब उसे पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ गया है।  दरअसल गया शहर के डेल्हा थाना अंतर्गत मुरली हील पहाड़ी के डाक स्थान के समीप से मंगलवार की रात अपराधियों ने एक स्कार्पियो गायब कर दी। गाड़ी में लाखों के जेवरात व कीमती सामान भी थे। इस संबंध में पीड़‍ित वाहन मालिक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ससुराल में घर के बाहर खड़ी थी स्‍कार्पियो 

    पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि उनका ससुराल गया जिले के डेल्‍हा थाना क्षेत्र में है। वहां एक कार्यक्रम था। इसी सिलसिला में मंगलवार को नालंदा से वे अपने ससुराल स्‍कार्पियो (BR 02 PA 3748) से गए थे। दरवाजे पर स्‍कार्पियो खड़ी कर दी। कुछ जेवरात व अन्‍य  सामान गाड़ी में ही रख दी थी। स्‍कार्पियो लॉक थी इस कारण निश्चिंत थे। लेकिन देर रात चोर उनकी गाड़ी लेकर भाग निकले। अगल-बगल खोज करने पर भी गाड़ी का कोई पता नहीं चला। घर के बाहर लगी सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो गई है। इसकी प्राथमिकी डेल्‍हा थाने में दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों को दबोचने में जुट गई है।  

    मारपीट मामले के सात आरोपित गिरफ्तार

    अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड के अरई पंचायत अंतर्गत मैनवा झोर गांव के रहने वाले सात लोगों को पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के बाद गेहलौर घाटी से हिरासत में लेकर थाना ले आई। थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मैनवा झोर गांव के रहने वाले सात लोगों को गिरफ्तार कर हाजत में बंद किया गया है। गत वर्ष होलिका दहन के दिन सुरहा चंदैला गांव निवासी सतीश कुमार की इन सातों ने बुरी तरह से पिटाई की गई थी। जिसके बाद सतीश कुमार ने 13 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसमें सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को गुरुवार को जेल भेज दिया जाएगा