Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घाघर डैम में युवक डूबा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM (IST)

    गया। मोहड़ा प्रखंड के तेतर गांव स्थित गंगा उद्वह जल परियोजना के लिए घाघर डैम में जमे पानी में शनिवार की शाम एक युवक डूबा गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। घटना से आक्रोशित उसके स्वजन व ग्रामीणों ने कंपनी पर हत्या का आरोप लगाते हुए घाघर डैम पर हंगामा कर दिया।

    Hero Image
    घाघर डैम में युवक डूबा, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    गया। मोहड़ा प्रखंड के तेतर गांव स्थित गंगा उद्वह जल परियोजना के लिए घाघर डैम में जमे पानी में शनिवार की शाम एक युवक डूबा गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। घटना से आक्रोशित उसके स्वजन व ग्रामीणों ने कंपनी पर हत्या का आरोप लगाते हुए घाघर डैम पर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने कंपनी की गाड़ी और एक मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामा के बाद कंपनी के पदाधिकारी व कर्मी फरार हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तेतर गांव निवासी अर्जुन यादव के 20 वर्षीय पुत्र प्रिस कुमार शनिवार से गायब थे। उसके दोस्तों ने बताया कि वह शौच के लिए डैम की तरफ गए थे। वहां से नहीं लौटे। घटनास्थल पर युवक का जूता, शाल एवं टार्च मिली है, लेकिन युवक का पता नहीं चल रहा है। शव को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। खोजबीन करने के बाद शव नहीं मिला।

    घटना के विरोध में ग्रामीणों ने राजगीर-अतरी सड़क मार्ग को घंटों जाम किया। घटनास्थल और सड़क जाम को हटाने के लिए डीएसपी विनय कुमार शर्मा, एसडीओ गोपाल कुमार एवं तेतर पंचायत की मुखिया शिल्पी देवी पहुंचे। समझा-बुझाकर सड़क जाम को हटाया।

    -

    कंपनी पर हत्या का लगाया आरोप

    गायब युवक का पिता अर्जुन यादव ने पुत्र के हत्या फेंकने का आरोप गंगा उद्वह योजना में कार्य में लगी कंपनी के कर्मियों पर लगाया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन शाम में बेटा अपने दोस्तों के साथ गांव से भंडारिया तक दौड़ने जाता था। शनिवार की शाम को भी दौड़ने के लिए आया था। वह शौच करने के लिए उधर गया था। अन्य साथी लोग पुल पर बैठेा हुए थे। इसी दौरान बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी। इसके बाद जब उसके साथी दौड़ कर गए तो उसका पता नहीं चला। हंगामा को देखते हुए नीमचक बथानी, खिजरसराय, अतरी, गहलौर थाना के पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। मोहड़ा बीडीओ शंभू चौधरी, सीओ सुनील चौधरी भी पहुंच गए थे।

    एक कर्मी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

    हंगामा को देखते हुए घटनास्थल पर रहे सीआइएसएफ के जवान और कंपनी के कर्मी भागने लगे। घटनास्थल से एक कर्मी का एक चप्पल गायब था। शक के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। युवक के चाचा राजबल्लम यादव ने उस कर्मी को पकड़कर अतरी पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। तेतर पंचायत की मुखिया शिल्पी देवी ने कंपनी के कर्मियों पर युवक को गायब कर पानी में फेंकने का आरोप लगाया है। इसलिए घटनास्थल पर डीएम व एसएसपी को बुलाने की मांग की है।