Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से लौटकर पत्नी ने बिहार में पति की ले ली जान, हत्या में बेटे और बहू का मिला साथ

    Updated: Tue, 13 May 2025 06:36 PM (IST)

    गया का रहने वाला राजमिस्त्री राजकुमार अपने साथ काम करने वाली महिला मजदूर को चार माह से घर पर रखे था। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इस बीच राजकुमार की पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली से घर आई तो दूसरी औरत को देख विवाद शुरू कर दिया। इसी में हत्या कर दी गई।

    Hero Image
    वारदात के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।

    संवाद सूत्र, अतरी (गया)। थाना क्षेत्र के माफा गांव में सोमवार की रात पुत्र और बहु के साथ मिलकर नीरा देवी ने 55 वर्षीय पति राजकुमार दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसकी मौत होते ही तीनों शव को छोड़कर घर से फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी अतरी थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी में भाग लेने सभी आए थे घर

    मृतक की भाभी रीता देवी बताया कि देवर राजकुमार दास की पत्नी और उसके बच्चे करीब 25 वर्षों से दिल्ली में रह रहे थे। राजकुमार 17 वर्षों से अकेला माफा में रह रहे थे। इन्हें कोई देखने वाला नहीं था। पत्नी और बच्चे कभी घर नहीं आते थे। राजकुमार दास के छोटे बेटे अजीत का 16 मई को तिलक और 20 मई को शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए उसकी पत्नी, बेटे और बहू घर आए थे।

    दूसरी महिला को देखते ही हुआ विवाद

    राजकुमार राजमिस्त्री था और वह अपने ही साथ काम करने वाली महिला मजदूर को चार माह से घर पर रखा था। दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे और जब पहली पत्नी बच्चों के साथ दिल्ली से घर आई, तो दूसरी औरत को देख विवाद शुरू कर दिया।

    दोनों बेटों और बहू के साथ की हत्या

    विवाद इतना बढ़ा कि पहली पत्नी ने अपने दोनों बेटे और बहू के साथ मिलकर पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में एफएसएल की टीम मौके से खून से सनी मिट्टी सहित अन्य सुबूत को इकट्ठा कर अपने साथ ले गई।

    छोटे पुत्र ने दी पिता को मुखाग्नि

    गांव के श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। छोटे पुत्र अजीत ने मुखाग्नि दी। नीमचक बथानी डीएसपी प्रकाश कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर गई और मामले में संलिप्त तीन आरोपित को दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में सुबोध दास, सुधीर दास और नीरा देवी शामिल हैं।