नवादा में प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, मंदिर में करा दी दोनों की शादी
नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की ग्रामीणों ने मंदिर में शादी करा दी। दोनों के बीच करीब ढाई वर्षों से प ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, रजौली (नवादा)। मंगलवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। प्रेमिका से उसकी शादी करा दी। मामला रजौली थाने के सोहदा गांव का है। गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इस शादी के गवाह गांव के कई लोग बने। लोगों ने इसकी सराहना की।
ढाई वर्षों से चल रहा था प्रेम संबंध
मिली जानकारी के मुताबिक रजौली थाने के जोगियामारण पंचायत के भाईजी भीता गांव निवासी भोला चौधरी के बेटे क्रांति कुमार का रजौली थाने की सिरोडाबर पंचायत के सोहदा गांव निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच लगभग दो-ढाई वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रजौली में एक कोचिंग में पढ़ने के दौरान दोनों में प्रेम हो गया था। जिसके बाद दोनों छुप-छुप कर मिला करते थे। साथ जीने-मरने की कसमें खाते थे। बताया गया कि इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई थी।
प्रेमिका से मिलने पहुंचा था क्रांति कुमार
उससे मिलने के लिए मंगलवार रात क्रांति कुमार पहुंचा था। इसकी भनक लड़की के माता-पिता और ग्रामीणों को लग गई। उनलोगों ने युवक काे पकड़ लिया। युवक को पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया कि दोनों की शादी करा दी जाए। लड़का व लड़की भी इस विवाह के लिए राजी थे। इसके बाद बुधवार को दोनों को चौथा गांव के शिव मंदिर में ले जाया गया। वहां पंचायत के सरपंच राजकुमार दास व ग्रामीणों की उपस्थिति में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह करा दिया गया। शादी के मौके पर गांव के साधु यादव, पूर्व मुखिया मुसाफिर चौधरी, अलखदेव यादव, प्रदीप साव, देवेंद्र कुमार, बिनोद यादव समेत दोनों पंचायतों के गणमान्य लोग उपस्थित थे। लोगों का कहना था कि ग्रामीणाें ने बेहतर पहल की है। एक तरह से यह अच्छा प्रयास था। बच्चों को मनपसंद साथी मिल गया। इसमें किसी तरह का विवाद भी नहीं हुआ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।