बिहार में पानी ने लगाई सब्जी की कीमतों में आग, 100 के पार हुई मूली; जानें बाकी सब्जियों के दाम
गया में भारी बारिश के कारण हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। दो महीने से कीमतें लगातार बढ़ रही हैं जिससे लोगों का बजट बिगड़ गया है। स्थानीय फसलें नष्ट होने से आवक कम हो गई है और कीमतें दोगुनी से तिगुनी हो गई हैं। बैंगन 80 से 100 रुपये किलो बिक रहा है जिससे गृहिणियां परेशान हैं।

जागरण संवाददाता, गयाजी। अधिक वर्षा का असर हरी सब्जियों के दामों पर पड़ा है। दो माह से हरी सब्जियों का दाम आसमान छू रहा है। दो माह पहले तक सस्ते दाम पर बिकने वाली सब्जी दोगुना से तीन गुना दाम पर बिक रही है।
लोगों को उम्मीद थी कि बारिश में सब्जी का दाम कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बाजार में बैंगन 80 से सौ रुपये किलो बिक रहा है। सब्जी के बढ़ते दाम ने घर का बजट खराब कर रखा है। सब्जी खरीदने के पहले लोगोें के सोचना पड़ रहा है।
दो माह पहले सौ रुपये में थैला सब्जी से भर जाता है। लेकिन अधिक वर्षा होने से सब्जियों के दाम में आग लग गई है। क्योंकि बाजार में आने वाले लोकल स्तर पर सब्जियां अधिक पानी होने से नष्ट हो गई है।
शिमला मर्च, बैगन, खीरा, धनिया पत्ता, भिंडी के दाम बढ़ने से गृहणियां अधिक परेशान हैं। पहले आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जी होती थी, तो कम पैसे में लोग अधिक सब्जियों को घर ले जाते थे। लेकिन अब बाजार में सब्जी लोकल स्तर पर काफी कम आ रहा है।
शहर के केदारनाथ मार्केट सब्जी विक्रेता बलभद्र प्रसाद का कहना है कि अधिक वर्षा होने से हरी सब्जी का दाम आसमान पर पहुंच गया है, क्योंकि मंडी में ग्रामीण क्षेत्र से सब्जी नहीं आ रही है। मंडी में सब्जी दूसरे प्रदेश झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश से आ रही है, ऐसे में सब्जी का दाम में आग लगी है।
सब्जियों के दाम
सब्जी | आज | दो माह पहले |
---|---|---|
भिंडी | 40 | 15 |
कद्दू | 40 | 10 |
बैंगन | 80 | 40 |
नेनुआ | 50 | 20 |
परबल | 80 | 20 |
टमाटर | 60 | 30 |
करेला | 60 | 20 |
खीरा देशी | 60 | 30 |
प्याज | 30 | - |
हरी मिर्च | 100 | 20 |
धनिया पत्ता | 150 | 80 |
फूलगोभी | 100 | 30 |
मटर | 250 | 200 |
शिमला मिर्च | 100 | 40 |
गाजर | 60 | 40 |
मूली | 100 | 30 |
अदरक | 80 | 50 |
कुंदरी | 50 | 20 |
खेगसी | 80 | 50 |
फरसवीन | 200 | 80 |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।