Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के मेले में यूपी का गिरोह कर रहा था बड़ा खेला, गंदी हरकत करती हुई महिला को लोगों ने धर लिया

    By Rahul KumarEdited By:
    Updated: Mon, 07 Feb 2022 10:27 AM (IST)

    बसंत पंचमी के मौके पर बिहार के औरंगाबाद के उमगा मेले में उत्तर प्रदेश का एक गिरोह भी पहुंचा था। यह गिरोह पूरी प्लानिंग के साथ अपने काम को अंजाम दे रहा था।तभी लोगों ने गंदी हरकत करते हुए एक महिला को धर दबोचा।

    Hero Image
    औरंगाबाद में यूपी की महिला कर रही थी गंदा काम। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सूत्र, मदनपुर (औरंगाबाद)। बिहार के मेले में उत्तर प्रदेश का ऐसा गिरोह भी पहुंचा जिसने खलबली मचा कर रख दी। औरंगबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा में शनिवार को लगी बसंत पंचमी मेला में यूपी के देवरिया से चोरों का गिरोह पहुंचा था। गिरोह में शामिल महिला चोरों के द्वारा कई महिलाओं के सोने का आभूषण चुरा लिए। चोरी के दौरान महिला चोर को पकड़ लिया गया। पकड़ी गई महिला चोर संजना कुमारी पति विशाल कुमार यूपी के देवरिया जिला के सलेमपुर थाना क्षेत्र के बेलपार गांव की निवासी है। महिला चोर दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिछन बिगहा गांव निवासी अजय कुमार की पत्नी चांदनी कुमारी से मंगलसूत्र की चोरी कर रही थी। चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस घटना के बाद भीड़ ने महिला चोर की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर थाना लेकर आई। मामले में थाना में पदस्थापित दारोगा निशा कुमारी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है।

    पुलिस ने बताया कि महिला चोर को पकड़े जाने के बाद पूछताछ की गई। उसके पति के अलावा गांव के अन्य चोरों के बारे में पूछताछ की गई पर महिला चोर ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। मेला में तहकीकात की गई पर इसके गिरोह के अन्य चोर इसके पकड़े जाने के बाद फरार हो गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महिला चोर मेला में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं से प्रसाद सहित पैसा चोरी कर रही थी। पकड़े जाने के बाद उसके पास से प्रसाद एवं 500 रुपये भी बरामद किया गया है। बरामद पैसा एवं प्रसाद देव थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव की अनीता कुमारी की बताई जाती है। मेला में मदनपुर के जमुआइन गांव की रेखा देवी एवं अनीता कुमारी के भी मंगलसूत्र की चोरी कर ली गई है।