Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज के हितैषी नहीं : इंद्रदेव विद्रोही

    By Jagran NewsEdited By: Radha Krishna
    Updated: Tue, 08 Jul 2025 04:04 PM (IST)

    सम्राट चौधरी मंच पर सम्बोधित करते हुए विपक्ष पार्टियों पर बरसे थे। इसी को लेकर कुशवाहा बुद्धिजीवी समाज ने प्रेसवार्ता कर सम्राट चौधरी का विरोध किया।जो लोग भाजपा से न्याय उम्मीद करते हैं उनके लिए एक सबक है। जब वो अपने विधायक के साथ न्याय नहीं कर सकते तो आपके साथ भला क्या न्याय करेंगे

    Hero Image
    उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज का हितैषी नही - विद्रोही

    संवाद सूत्र, मानपुर (गया)। बीते सात जुलाई को प्रियदर्शी सम्राट अशोक सम्मान समारोह मे शामिल हुए थे। जिसमे कुशवाहा जाति के लोग शामिल रहें। सम्राट चौधरी मंच पर सम्बोधित करते हुए विपक्ष पार्टियों पर बरसे थे। इसी को लेकर कुशवाहा बुद्धिजीवी समाज ने प्रेसवार्ता कर सम्राट चौधरी का विरोध किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेसवार्ता के दौरान कुशवाहा बुद्धिजीवी समाज के अध्यक्ष इंद्रदेव विद्रोही ने कहा कि मानपुर के निजी रिसॉर्ट में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने बोलने के क्रम हर बात के लिए लालू प्रसाद यादव को दोषी करार देते हैं जबकि एनडीए खुद 20 वर्षों से सत्ता में है, और इन्हें सत्ता में रहते कुशवाहा समाज के बहुत सारे प्रतिष्ठित लोगों की हत्याएं हुई। लेकिन इनके जुबान से एक शब्द नहीं निकला।

    मानपुर ग्राम लखनपुर में पुलिसिया तांडव हुई निर्वाचित मुखिया के आवेदन पर विशेष पदाधिकारी के द्वारा उच्चस्तरीय जांच भी हूई। जांच में पुलिस निरीक्षक और अवर निरीक्षक दोषी पाए गए। उन्हें एक - एक लाख पीड़ितों को हर्जाना देना पड़ा। लेकिन दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही होने के बजाय पदोन्नति कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बना दिया है। पर हम इसे जंगलराज नहीं बल्कि सुशासन कहते हैं।

    जो लोग भाजपा से न्याय उम्मीद करते हैं उनके लिए एक सबक है। जब वो अपने विधायक के साथ न्याय नहीं कर सकते तो आपके साथ भला क्या न्याय करेंगे? आयोजन स्थल के बग़ल वाला उनका घर था जहां स्थानीय विधायक मौजूद थे, परन्तु बुलाया नहीं गया। जबकि जिलाध्यक्ष मंच पर सबको दिखलाई पड़े।

    विद्रोही ने कहा

    मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं सम्राट कुशवाहा समाज के हितैषी नहीं है क्योंकि इनकी पार्टी ने मौका दिया ही नहीं, जब इंडिया गठबंधन से अवसर मिला तो इन्होंने साजिश रचकर उन्हें हराने का काम किया।