Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Republic Day 2022: 73वें गणतंत्र दिवस पर कैमूर व सासाराम में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रीय पर्व की धूम

    By Rahul KumarEdited By:
    Updated: Wed, 26 Jan 2022 11:17 AM (IST)

    73वें गणतंत्र दिवस पर कैमूर और सासाराम में शान से तिरंगा लहराया। गणतंत्र दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों जिलों के डीएम और एसपी ने तिरंगे को सलामी दी।झंडोत्तोलन के बाद पुलिस जवानों की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा परेड किया गया।

    Hero Image
    गणतंत्र दिवस पर परेड की सलामी लेते कैमूर के डीएम। जागरण

    जासं भभुआ। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कैमूर और सासाराम में तिरंगा शान से लहराया। कैमूर में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम नगर के जगजीवन स्टेडियम में संपन्न हुआ। जहां डीएम नवदीप शुक्ला ने झंडोत्तोलन किया। इसके पूर्व डीएम नवदीप शुक्ला व एसपी राकेश कुमार सार्जेंट मेजर श्याम बिहारी राय के साथ खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किए। परेड का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने ठीक नौ बजे झंडोत्तोलन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झंडोत्तोलन के बाद पुलिस जवानों की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा परेड किया गया। परेड के बाद डीएम ने जिले के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान डीएम ने जिले में किए गए कार्यों और विशेष बिंदुओं पर प्रकाश डाला। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम देखने के लिए नगर के काफी संख्या में लोग जगजीवन स्टेडियम में पहुंचे थे।

    (तिरंगे के सलामी देते कैमूर के डीएम, एसपी और अन्य लोग। जागरण)

    जगजीवन स्टेडियम में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि समाहरणालय में पहुंचे। जहां निर्धारित समय पर डीएम ने झंडोत्तोलन किया। इसके बाद जिला परिषद कार्यालय विकास भवन परिवहन विभाग कार्यालय शिक्षा विभाग कार्यालय आदि विभिन्न सरकारी संस्थानों में भी निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न किया गया।


    गणतंत्र दिवस पर सासाराम में आन-बान-शान से फहरा राष्ट्रीय ध्वज

    जागरण संवाददाता,(रोहतास)। गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को जिले में आन बान शान से राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। सभी सरकारी व निजी कार्यालयों के अलावे शिक्षण में राष्ट्रीय ध्वज फहरा झंडे को सलामी दी गई। मुख्य कार्यक्रम न्यू स्टेडियम फजलगंज में किया गया जहां डीएम धर्मेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। एसपी आशीष भारती के साथ परेड की सलामी ली।

    डीएम ने जिले के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, स्वरोजगार के क्षेत्र में सर्वाधिक कार्य हुए हैं, जिससे लोगों में खुशहाली आई है। इस मौके पर शराबबंदी कानून की सफलता पर भी प्रकाश डाला। कहा कि जिला प्रशासन बेहतर विधि व्यवस्था उपलब्ध करा इस कानून को सख्ती से पालन करा रही है। कृषि क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किए गए काय्रों की भी चर्चा की। जीविका दीदियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में एक बेहतर माहौल कायम हुआ है।

    (सासाराम न्यू स्टेडियम फजलगंज में राष्ट्रीय ध्वज की सलामी लेते डीएम धर्मेंद्र कुमार)

    डीआइजी कार्यालय शाहाबाद प्रक्षेत्र में डीआइजी उपेंद्र शर्मा, सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज अरुण कुमार श्रीवास्तव, समाहरणालय में डीएम धर्मेन्द्र कुमार, विकास भवन में डीडीसी अभिषेक आनंद, जिला परिषद में अध्यक्ष पूनम भारती, एसपी कार्यालय डेहरी में एसपी आशीष भारती, बीएसएपी में कमांडेंट स्वप्ना जी मेश्राम ने झंडोत्तोलन किया। इसके अलावा सभी कार्यालयों में कार्यालय प्रधान ने झंडोत्तोलन किया।