Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित, तैल्‍यचित्र पर किया गया माल्‍यार्पण

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Fri, 25 Dec 2020 04:04 PM (IST)

    अखिल भारतीय विश्वकर्मा चेतना मंच प्रखंड इकाई टिकारी के तत्वावधान में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पण के साथ हुआ।

    Hero Image
    ज्ञानी जैल सिंह की पुण्‍यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित। जागरण आर्काइव।

    गया, जेएनएन। अखिल भारतीय विश्वकर्मा चेतना मंच प्रखंड इकाई टिकारी के तत्वावधान में शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. सिंह के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पण के साथ हुआ। अंदर किला के प्रांगण में आयोजित पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं नेे समाज के उत्थान के लिए राष्ट्रपति स्व सिंह के बताए मार्ग पर चलने और देश व समाज हित मे काम करने की अपील की। वक्ताओ ने ज्ञानी जैल सिंह के संघर्षों को याद करते हुए शून्य से शिखर तक पहुंचने में आई बाधाओं और मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री के बाद सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति प्राप्त करने आदि सफलताओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। आयोजित पुण्यतिथि समारोह नरेश शर्मा, अलखदेव सिंह, सुभाष यादव, राजेश सक्सेना, सुरेश प्रसाद यादव, बंटी यादव, अबधेश यादव, विजय शर्मा, बच्चन शर्मा, आनंद प्रकाश आर्य सहित कई लोग उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता और संचालन बिनोद शर्मा ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें