Bihar: काल बनकर गिरी बरगद के पेड़ की डाल, चाचा-भतीजा की दबकर मौत; लोगों ने किया सड़क जाम
गया जिले के टिकारी-पंचानपुर मार्ग पर कॉलेज मोड़ के पास बरगद के पेड़ की शाखा टूटने से दो लोगों की दबकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मृतकों की पहचान नागेंद्र पासवान और पिंटू पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने टिकारी-पंचानपुर मार्ग को जाम कर दिया जिससे यातायात बाधित हो गया।

संवाद सहयोगी, टिकारी (गया)। टिकारी-पंचानपुर मार्ग पर कॉलेज मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर में बरगद के पेड़ की एक बड़ा शाखा अचानक टूटकर गिर गई।
शाखा से दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग घायल हो गये। मृतक टिकारी प्रखंड के शिवनगर पंचायत के डीहुरी गांव का रहने वाले नागेंद्र पासवान और पिंटू पासवान हैं।
दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा है। परिजनों ने बताया कि दोनों गांव के ही एक अन्य युवक बजरंगी पासवान के साथ टिकारी बाजार से पूजा का सामान लेकर घर जा रहा थे इसी क्रम में घटना घटित हुई।
वहीं, एक अन्य बाइक सवार कसमा निवासी अजीत कुमार भी घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों के सहयोग से मशीन से पेड़ काटकर हटाने का काम कर रही है ताकि, शव को बाहर निकाला जा सके।
वहीं, घटना के बाद टिकारी-पंचानपुर मार्ग को आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया है। इस कारण सभी तरह के वाहन सहित आम राहगीरों की आवाजाही बंद हो गई है।
घटनास्थल पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद सहित पुलिस बल के जवान स्थिति पर नजर रख रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।