सीयूएसबी में महिलाओं को मोबाइल इंटरनेट और सोशल साइट्स पर सावधानी बरतने को दिए गए टिप्स
महिलाओं को आत्म सुरक्षा से संबंधित टिप्स दिए। बताएं कि किस प्रकार अचानक आए खतरे का सामना अकेली महिला कर सकती है एवं अपने आप को उस खतरे से सुरक्षित महस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गया: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में महिलाओं किशोरियों को परिस्थिति जन्य आत्म सुरक्षा के उपाय बताने के लिए मंगलवार को महिला सशक्तिकरण सभा का आयोजन किया गया। यह सभा महिला थाना की थाना अध्यक्ष रवि रंजना कुमारी के सहयोग से आयोजित की गई। महिला थाना अध्यक्ष रंजना कुमारी ने महिलाओं को आत्म सुरक्षा से संबंधित टिप्स दिए। बताएं कि किस प्रकार अचानक आए खतरे का सामना अकेली महिला कर सकती है, एवं अपने आप को उस खतरे से सुरक्षित महसूस कर सकती हैं, साथ हीं मोबाइल इंटरनेट और सोशल साइट्स पर सावधानी बरतने हेतु टिप्स भी बताए गए।
सेल्फ डिफेंस में किए गए अपराध के बारे में दी जानकारी
भारतीय दंड विधान में दिए गए शक्तियों का प्रयोग यानी सेल्फ डिफेंस में किए गए अपराध के बारे में भी जानकारी दिया। टिकारी अनुमंडल डीएवपी ने महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के उत्थान हेतु अपने बातों को रखा। एएचटीयू के कार्यकारी निदेशक ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग के संबंध में लोगों को जागरूक किया। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर पूनम कुमारी ने महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकारों के बारे में छात्र छात्राओं को बताकर जागरूक किया। वहीं सभा के समापन कर्नल राजीव कुमार सिंह रजिस्ट्रार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार राजीव कुमार सिंह, कर्नल रश्मि त्रिपाठी, मुख्य अतिथि सहायक पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था भरत सोनी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टिकारी गुलशन कुमार, सुरेश कुमार कार्यकारी निदेशक एचपीयू, परैया थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान एवं थानाध्यक्ष पंचानपुर ओपी विनय कृष्ण मौजूद थे।
थाना को लेकर महिलाओं में बदले विचार गया
दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण सभा के दौरान एक अध्ययनरत युवती ने कहा कि थाना के प्रति नजरिया बदल गई। युवती के साथ रामपुर थाना क्षेत्र के मोड़ पर सोमवार को मोबाइल छीनने की घटना घटी। घटनास्थल पर युवती के हल्ला करने पर तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने उस युवक को खदेड़कर पकड़ा। पकड़कर महिला थाना लाया गया। जहां आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
साहस के लिए युवती को मिला पुरस्कार
युवती ने कहा कि जब तक घटना का प्रतिरोध नहीं करेंगे। तब तक न्याय नहीं मिलेगा। साथ हीं युवती ने कहा कि थाना के प्रति जो भ्रांतियां थी। महिला थानाध्यक्ष द्वारा जो तत्काल कार्रवाई की गई, इससे उनकी भ्रांतियां दूर हो गई। इस साहस के लिए उस युवती को 500 रुपये रिवार्ड दिया गया है। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया युवक बीनू गुप्ता है, जो चंदौती का रहने वाला है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।