Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: 'चाचा नहीं पलटते तो 10 लाख नौकरियां दी जाती', तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर कसा तंज

    Updated: Sun, 14 Apr 2024 06:38 PM (IST)

    पूर्व उप मुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि रविवार को इमामगंज प्रखंड के जमुना मैदान में सभा को संबोधित किया और उन्होंने कहा कि अगर आईएनडीआईए गठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा। इस कारण प्रदेश का विकास तेजी से होगा। उन्होंने उनकी सरकार बनने पर देशभर में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने की भी बात कही।

    Hero Image
    इमामगंज में सभा में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

    संवाद सूत्र, इमामगंज (गया)। पूर्व उप मुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार का विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे। इससे प्रदेश का तेजी से विकास होगा। वे रविवार को इमामगंज प्रखंड के जमुना मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि मेरी सरकार बनी तो देशभर में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। दो सौ यूनिट बिजली निशुल्क देंगे। पांच सौ रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर देंगे। लालू प्रसाद यादव ने गया से डाल्टनगंज रेलवे लाइन का जो सर्वक्षेण कराए थे, उसे नरेन्द्र मोदी ने पूरा नहीं किया।

    10 लाख नौकरियों पर ये बोले नीतीश

    उन्होंने कहा कि मात्र 17 महीने में पांच लाख नौकरियां दी। चाचा नहीं पलटते, तो दस लाख नौकरी देने का कार्य पूरा हो जाता। उन्होंने कहा कि टोला सेवकों, आशा, आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय दोगुना कर दिया। अस्पतालों में सुधार किया था।

    केंद्र सरकार पर बोला हमला

    उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दस साल से गरीबों के लिए क्या किया गया? किसानों और बेरोजगारों के लिए क्या किया? मैं दस फसलों पर एमएसपी लाउंगा, जिससे किसानों के फसलों का सही मूल्य मिलेगा। अर्ध सैनिक बलों का अभी तक शहीद का दर्जा नहीं मिला है। हमारी सरकार बनेगी तो उन्हें शहीद का दर्जा देंगे।

    उन्होंने कहा कि मोदी जी चुनाव में आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कुछ मिलता नहीं हैं। तेजस्वी जो कहता है। वह करता है। देश का संविधान बचाने की जरूरत है।

    इन्होंने भी दिया संबोधन

    इस मौके पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, पूर्व विस अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रत्याशी अभय कुशवाहा, विधायक विनय यादव, सतीश दास, बागी कुमार वर्मा, अनुज सिंह, अजय कुमार दांगी, अशोक कुमार आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार ने की।

    ये भी पढ़ें-

    Bihar Politics: 'चारा खाने वाले नवरात्र में मछली खाकर...', तेजस्वी पर अब राजनाथ सिंह ने कसे तंज

    Bihar Politics: राजद के बाद अब कांग्रेस को झटका! इस नेता ने थामा BJP का दामन