Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गया से राजधानी पटना के लिए कीजिए डिलक्‍स बस की आरामदायक सवारी, इतने रुपये है किराया

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Wed, 10 Mar 2021 07:35 AM (IST)

    बोधगया से पटना के बीच डिलक्स बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस काफी आरामदायक है। इसमें 41 यात्रियों के बैठने की व्‍यवस्‍था है। इसका किराया 133 रुपये तय किया गया है। नोड वन से सुबह साढ़े 7 बजे पटना के लिए बस खुलती है।

    Hero Image
    बोधगया से पटना के बीच डिलक्‍स बस सेवा। जागरण

    जागरण संवाददाता, गया। बोधगया से पटना के बीच डिलक्‍स बस सेवा शुरू हो गई है। बस का किराया 133 रुपये निर्धारित किया गया है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ये बसें काफी आरामदायक है। इससे यात्रियों के लिए यह यात्रा सुखद होगी। गया से कई अन्‍य जगहों के लिए भी बसें चल रही हैं। भले किराया अधिक है लेकिन यह सेवा यात्रियों काे राहत देने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस में 41 यात्रियों के बैठने की व्‍यवस्‍था

    बोधगया के नोड वन से सुबह साढ़े सात बजे यह बस पटना के लिए खुल रही है। पटना से यह बस वापस एक बजे गया के लिए खुलती है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि इस बस में 41 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। सभी सीटें काफी आरामदायक हैं।  पथ परिवहन निगम की ओर से हाल ही में पटना में जितनी बसों का उद्घाटन किया गया उनमें से तीन बसें मगध क्षेत्र को मिली है। अधिकारी ने बताया कि इनमें एक एसी बस, एक डिलक्स व एक सेमी डिलक्स बस मिली है। एक डिलक्स बस बिहारशरीफ से गाजियाबाद के लिए चलेगी। एक नवादा से पटना के रूट पर चल रही है। तीसरी बस बोधगया से पटना के लिए फिलहाल चल रही है। विभागीय जानकारी के मुताबिक गया को कुछ और बसें जल्द ही मिलने वाली है। डीजल की कीमत बढऩे के कारण पथ परिवहन निगम के बस यात्रियों की जेब पर करीब 10 फीसद अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया गया है। किराए में करीब दस फीसद की वृद्ध‍ि की गई है।

    कोराेना के बाद पटरी पर आ रही व्‍यवस्‍था

    गौरतलब है कि कोरोना काल में परिवहन माध्‍यम पर रोक लगने का काफी ज्‍यादा असर लोगों पर पड़ा था। लॉकडाउन में लोग घरों में कैद हो गए थे। महीनों बाद जब लॉकडाउन हटा तब भी परिवहन साधनों के मामले में राहत नहीं मिल पाई थी। अब धीरे-धीरे सबकुछ पटरी पर आने लगा है।

    comedy show banner
    comedy show banner