यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गयाजी के रास्ते नई दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से भुवनेश्वर के बीच गया के रास्ते एक विशेष सुपरफास्ट एक्सप्रेस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गयाजी। यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे की ओर से गया के रास्ते नई दिल्ली से भुवनेश्वर के बीच विशेष सुपरफास्ट आरक्षित एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04060/04059 का संचालन किया जा रहा है।
यह ट्रेन नई दिल्ली से 24 मई 2025 से 14 जून तक प्रत्येक शनिवार को तथा भुवनेश्वर से 25 मई 2025 से 15 जून तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। इस विशेष गाड़ी का कुल 4-4 ट्रिप किया जाएगा।
इस गाड़ी की यात्रा नई दिल्ली से प्रारंभ होकर गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया जंक्शन, कोडरमा, गोमो, आद्रा, बांकुरा, मिदनापुर, हिजली, जलेश्वर, बालासोर, जाजपुर रोड होते हुए भुवनेश्वर तक की जाएगी।
