Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारतरत्न : सुधीर शर्मा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 13 Aug 2022 11:34 PM (IST)

    श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारत रत्न सुधीर शर्मा

    Hero Image
    श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारतरत्न : सुधीर शर्मा

    श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारतरत्न : सुधीर शर्मा

    गया । भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के तत्वावधान में शनिवार को शहर के एक होटल के संगठन की सदस्यता के मद्देनजर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शंकर ने की। इस मौके पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे संगठन के प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि समाज किसी भी राजनीतिक दल का बंधुआ मजदूर नहीं है, जो समाज को सम्मान देगा। समाज उसका साथ देगा। उन्होंने समाज को एकजुट करने पर बल देते हुए कहा कि कभी हमारे समाज का गौरवशाली अतीत था। लेकिन खुद की गलतियों की वजह से आज समाज हाशिए पर चला गया है। आज जरूरत है समाज की खोई हुई प्रतिष्ठा पुनः प्राप्त करने की। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह को सर्वसम्मति से भारतरत्न देने का प्रस्ताव पारित किया जाए। वहीं सरकार से मांग की गई कि स्व. शत्रुघ्न शरण सिंह जो की पूरे गया प्रमंडल के समाज के सबसे बड़े जन नेता रहे। उनकी जन्मतिथि और पुण्य तिथि को सरकारी समारोह के रूप में मनाया जाय। साथ ही मगध इंजीनियरिंग कालेज का नामकरण शत्रुघ्न शरण सिंह के नाम किया जाय। कार्यक्रम में गया जिला शिक्षक संघ के संरक्षक शिवाधारी शर्मा एवं अन्य वक्ताओं ने सर गणेश दत्त द्वारा शुरू किए गए स्कॉलरशिप योजना को एक बार फिर से लागू करने की मांग की। इस मौके पर संगठन के प्रदेश सचिव सह गया जिला प्रभारी शिशिर कौण्डिल्य ने कहा कि आज समाज को संक्रमण काल से खुद को उबारने की जरूरत है। जो की संगठन के माध्यम से ही संभव है। कार्यक्रम को महेश शर्मा, कौशल शर्मा, अनिल शर्मा, विजय कुमार, बालमुकुंद शर्मा, पंकज कुमार, चंद्रभूषण शर्मा, धनंजय कुमार, राजेश शर्मा आदि लोगों ने संबोधित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें