Cold Wave In Gaya : गया में हाड़कंपा देने वाली ठंड, रात से ही छाया कोहरा, सुबह हल्की धूप नहीं दे सकी राहत
नया साल आने के साथ ही गया जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग खासे परेशान हैं। कोहरा छाने के वजह से हल्की धूप पड़ रही है। जो कि राहत देने में नाकाफी साबित हो रही है।

जागरण संवाददाता, गया। साल का कैलेंडर बदलते ही मौसम ने भी अपना रूप बदल दिया है। ठंड ने जिले में दस्तक दे दी है। शनिवार को भी कड़ाके की ठंड के बीच सुबह की शुरूआत हुई। 11 तक सूर्यदेव के दर्शन को लेकर लोग तरस गए। हालांकि रात से ही कोहरे का असर दिखाई पड़ रहा था।
सुबह में जिले में पूरी तरह से कोहरा छाया हुआ था। लेकिन 11:00 बजे के बाद हल्की धूप खिली। जिससे ठंड से थोड़ी लोगों की राहत मिल। जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि अधिकतम तापमान लगातार गिरावट हो रही है। मानपुर स्थित कृषि केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. जाकिर हुसैन ने कहा कि अधिकतम तापमान में गिरावट होने से जिले में ठंड का प्रकोप अधिक है।
सामान्य तापमान से करीब तीन चार डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में गिरावट है। शुक्रवार को के जिले का अधिकतम तापमान19 डिग्री सेल्सियस था। जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। जिले में चल रहे पछुआ हवाओं ने नए साल से अपना गहरा प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। कड़ाके की पड़ रही ठंड से गरीबों, मरीजों एवं बुजुर्गो के परेशानी बढ़ गई है। बढ़ती ठंड ने मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षियों का भी हाड़कंपा दिया है। ठंड से राहत को लेकर लोग अलाव जलाकर ताप रहे है।
ठंड से कारोबार पर असर
तापमान गिरता जा रहा है। ईसका असर यह है कि लोग घरों में दुबके है। हाड़कंपा देने वाली ठंड से शहर के लोग परेशान रह रहे है। बाजार में ठंड के कारण शाम ढलते सन्नाटा पसर जाता है। लोग अपने घरों से नहीं निकलते है। जिसके कारण कारोबार पर असर पड़ रहा है। आलम यह है कि शाम होते ही दुकानें बंद हो जाती हैं। दुकानदार शाम में आग जलाकर तापते रहते हैं। ठंड ने जनजीवन को परेशान कर रहा है।
गेहूं फसल के लिए ठंड वरदान साबित
गेहूं के फसल के लिए ठंड वरदान साबित हो रहा है। क्योंकि ओस पड़ने से गेहूं की फसल अच्छी होगी। बढ़ती ठंड किसानों में खुशी है। क्योंकि गेहूं की फसल खेतों में लहलहा रही है। वही आलू की फसल का नुकसान हो सकता है। जबकि रबी के लिए ठंड अच्छी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।