Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gaya News: गया के लोगों के लिए खुशखबरी, शेरघाटी में सम्राट अशोक भवन का निर्माण हुआ शुरू

    Updated: Fri, 13 Jun 2025 08:43 AM (IST)

    शेरघाटी में 1 करोड़ 48 लाख की लागत से सम्राट अशोक बहुद्देशीय भवन का निर्माण शुरू हो गया है। 4500 वर्ग फीट में बनने वाला यह भवन 1983 से अनुमंडल बनने के बाद महसूस हो रही जरूरत को पूरा करेगा। जेई रविरंजन कुमार ने बताया कि तकनीकी अधिकारियों की मौजूदगी में पैमाइश की गई। यह भवन सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।

    Hero Image
    4.5 हजार वर्ग स्क्वायर फीट में बनेगा सम्राट अशोक भवन। (जागरण)

    संवाद सहयोगी, शेरघाटी। एक करोड़ 48 लाख की लागत से बहुद्देशीय सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। यह भवन 4 हजार 500 वर्ग स्क्वायर फीट में पुराने नगर पंचायत कार्यालय के पीछे बनाया जाएगा।

    शेरघाटी को अनुमंडल का दर्जा मिलने के बाद से इस प्रकार के भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वर्ष 1983 में अनुमंडल का दर्जा मिलने के बाद से लगभग 40 वर्षों का लंबा इंतजार अब समाप्त होता दिख रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को जेई रविरंजन कुमार ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार की उपस्थिति में नगर परिषद के सदस्यों और तकनीकी अधिकारियों के साथ मिलकर संवेदक ने एरिया की पैमाइश कर ली है।

    ले आउट की प्रक्रिया के लिए चुना से पहचान बनाकर किल लगाया गया है। यह दो मंजिला इमारत पूरी तरह आधुनिक तरीके से बनाई जाएगी।

    भवन निर्माण के बाद पुराने जर्जर कार्यालय भवन को तोड़कर नया निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए नगर परिषद जिम्मेदार होगी।

    भवन के तीन ओर से रास्ता का प्रावधान होगा और इसके बाद सुंदरीकरण किया जाएगा। शहर में हाल की कमी के कारण सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों में आई रुकावट को दूर करने में यह भवन सहायक होगा।

    मुख्य पार्षद प्रतिनिधि पवन किशोर ने बताया कि सम्राट अशोक भवन शहर का बहुद्देशीय केंद्र होगा, जहां प्रशासनिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।