विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड निदेशक डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

Published: Sat, 19 Jul 2025 02:28 PM (IST)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे जब वे रोज की तरह अपने बगीचे की ओर से मॉर्निंग वॉक ...और पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड निदेशक डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल
स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड निदेशक डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

HighLights

  1. प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल अस्पताल गया किया गया रेफर
  2. हिम्मत दिखाते हुए वे खुद स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचे

संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गयाजी)। गया जिले के शेरघाटी में शनिवार को बिहार के रिटायर्ड स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर कर घायल कर दिया है। प्रसाद का प्राथमिक इलाज अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी में किए जाने के बाद मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है। शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे जब वे रोज की तरह अपने बगीचे की ओर से मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे थे। पीछे से घात लगाए बदमाशों का एक समूह उजले रंग के अपाचे बाइक से आए और हमला कर दिया। हमले में एक पिस्टल की गोली उनके बाईं ओर गाल के जबड़े में लगी। चिकित्सक खून से लथपथ हो गए। लेकिन हिम्मत दिखाते हुए वे खुद स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंच गए। 

घटनास्थल के आसपास चर्चा 

गोली की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग दौड़े। एक अपाचे बाइक पर तीन लोग सवार दिखे। तीनों के हाथ में पिस्टल से लोग भय खाते हुए पकड़ों-पकड़ों की आवाज लगाए। बदमाशों ने पिस्टल दिखाते हुए हवाई फायरिंग किया। बावजूद इसके एक युवक ने साहस दिखाते हुए पीछे से ईंट पत्थर फेंक कर मारा। जो एक बदमाश के सिर में लगा। जिससे उसके हाथ से पिस्टल गिर गई। बदमाश फिर तेजी से घाघर हंटरगंज रोड से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बदमाश गमछा से चेहरा छिपाए था जबकि एक हेलमेट पहनकर। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल से बदमाशों का एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।

स्वजन बोले 

चिकित्सक की पुत्री रूबी कुमारी ने बताया कि पिताजी खेत बगीचा की ओर टहलने गए थे। किसी ने गोली मार दिया। इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया ले जाया गया है। 

मगध मेडिकल अस्पताल में चल रहा है इलाज 

घायल चिकित्सक का गंभीर हालत में मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल वे खतरे से बाहर बताए गए हैं। चिकित्सक को अपने ही डॉक्टर पुत्र से लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा है। इनके गोला बाजार रोड स्थित निजी अस्पताल पर दिसम्बर 2024 में बमबारी की गई थी। जिसमें मकान को हल्का नुकसान पहुंचा था।

चिकित्सक के साथ रहने वाले राजेश गुप्ता ने बताया कि कुछ माह पहले उन्हें धमकी दिया गया था। जिसमें बदमाश को नामजद जानकारी दी गई थी। लेकिन पुलिस निष्क्रिय रही। परिणाम स्वरूप बदमाशों का हौसला बढ़ता गया और अब जान लेने को उतारू है