Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद के महुआ धाम मेले में पहुंच रहे झारखंड व यूपी के लोग, आज से सख्‍ती बरतेगा प्रशासन

    औरंगाबाद जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लोग लापरवाही तो बरतते ही हैं प्रशासन भी बेपरवाह बना है। खासकर महुआ धाम मेले में बिहार के विभिन्‍न जिलों के अलावा यूपी और झारखंड से भी लोग पहुंच रहे हैं।

    By Vyas ChandraEdited By: Updated: Fri, 16 Apr 2021 08:52 AM (IST)
    Hero Image
    लोगों की लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना। प्रतीकात्‍मक फोटो

    अम्बा (औरंगाबाद), संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड में कोरोना  का कहर जारी है। हर दिन संक्रमितों की संख्या बढती जा रही है। बावजूद लोग संभल नहीं रहे हैं। इसका मुख्य कारण है जागरूकता का अभाव। बाजार की सड़कों से लेकर विभिन्न सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में लोगों की बेतहासा भीड़ लग रही है। भीड़ में शामिल एक तिहाई लोग बिना मास्क का होते हैं। यात्री वाहनों में ऑटो पर 12 से 15 यात्री  बैठाए जा रहे हैं। हालाकि बड़ी बसें खाली जा रही हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन खोज खबर नहीं ले रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशासनिक पहल के अभाव में बढ़ रहा संक्रमण

    बुद्धिजीवियों का कहना है कि प्रशासनिक पहल के अभाव में महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इस संबंध में सीओ अभय कुमार से संपर्क करने पर बताया कि आज यानी शुक्रवार से भीड़ लगाने वाले लोगों के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगी। बगैर मास्क पहने दुकान संचालन करने वाले व्यवसायी के साथ कोविड 19 एतिहायतों की धज्जियां उड़ाने वाले ग्राहकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संक्रमण से अपने आप को बचाव करते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित करना आवश्यक होगा।

    प्रेतबाधा से मुक्ति के लिए महुआ धाम मेले में पहुंच रहे झारखंड-यूपी तक के लोग

    कुटुंबा प्रखंड के महुआ धाम मेला में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है।  प्रेतबाधा से मुक्ति पाने के लिए अपने प्रदेश के अलावे झारखंड व उत्तर प्रदेश के लोग वहां पहुंच रहें है। स्थिति ऐसी हो गई है कि महुआ धाम मेले में आए हर लोग ओरडीह पहाड़ से पत्थर ला रहे हैं। एक साथ दर्जनों लोग पहाड़ के नीचे मजार पर भी माथा टेकते दिखते है। ऐसे में महामारी फैलने की आशंका प्रबल हो गई है। हालाकि बुधवार को सीओ अभय कुमार के नेतृत्व में कुटुंबा थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ उक्त मेले में पहुंच कर लोगों को घर वापस लौट जाने की हिदायत की थी। इसके बाद भी भीड़ वहां से नहीं हटी है। कुटुंबा पश्चिम बाजार के व्यवासायी 9 से 10 बजे रात तक अपनी दुकानें खोल रहे हैं जबकि कुटुंबा रेफरल अस्पताल समेत अन्य मुहल्लो में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या दर्जनों में है। आसपास के लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की करने की मांग की है। ऐसा नहीं किए जाने पर भारी संक्रमण फैलने का अंदेशा है।