Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारियों के निरीक्षण में अधिकतर जगह बंद मिलीं पीडीएस दुकानें

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 20 Apr 2022 11:13 PM (IST)

    गया। जिले में विकास योजनाओं की बुधवार को अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान बड़ी खामियां मिलीं। कई जगह पीडीएस दुकानें बंद रहीं और स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम रही। नल-जल योजना में गड़बड़ी सहित अन्य शिकायतें मिलीं।

    Hero Image
    अधिकारियों के निरीक्षण में अधिकतर जगह बंद मिलीं पीडीएस दुकानें

    गया। जिले में विकास योजनाओं की बुधवार को अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान बड़ी खामियां मिलीं। कई जगह पीडीएस दुकानें बंद रहीं और स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति कम रही। नल-जल योजना में गड़बड़ी सहित अन्य शिकायतें मिलीं। सभी अधिकारी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संवाद सूत्र, टनकुप्पा : प्रखंड की दो पंचायत में बुधवार को बीडीओ इंद्राणी कुमारी उतलीबारा व सीओ छोटेलाल पासवान जगरनाथपुर पंचायत का निरीक्षण किए। पीडीएस दुकान एक दो छोड़कर अधिकतर बंद पायी गई। विद्यालय बंद करने का समय हो जाने के कारण विद्यालय का निरीक्षण नहीं हो पाया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कई अनियमितता मिली। बीडीओ ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय असुरेन, रमनपुर का निरीक्षण किए।

    संवाद सूत्र,आमस: प्रोग्राम पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत रामपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अवतुल्य कुमार आर्य ग्राम पंचायत झरी में अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार ग्राम पंचायत बड़की चिरमी में वरीय उप समाहर्ता राजीव कुमार सिन्हा ने जांच की।

    संवाद सूत्र, बांकेबाजार : प्रखंड के तीन पंचायत क्रमश: तिलैया,रोशनगंज एवं पननिया में विभिन्न कार्यक्रम में तहत चलाई जा रही योजनाओं की जांच पदाधिकारियों द्वारा की गयी। तिलैया पंचायत में वरीय उपसमाहर्ता गया अमित राजन, रोशनगंज पंचायत में बीडीओ अतुल प्रसाद एवं पननिया पंचायत में सीओ संजय कुमार को जांच के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।

    संवाद सूत्र, मोहनपुर : प्रखंड के ग्राम पंचायत बुमुआर में अंचल अधिकारी सुरेश कुमार द्वारा पंचायत का निरीक्षण किया गया। नल-जल योजना बंद पायी गयी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के द्वारा कराए जा रहे कार्यो को देखा। इसमें गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं पाया गया है। बीडीओ रंजीत कुमार सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत केवला का औचक निरीक्षण किया गया।

    संवाद सहयोगी, टिकारी: जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम में शामिल वरीय उप समाहर्ता आरुप ने खनेटु, आसना ने नेपा, बीडीओ वेद प्रकाश ने छठवां और सीओ आनंद प्रकाश राम ने पलुहड़ पंचायत की जांच की।

    संवाद सूत्र, बेलागंज : जिला परिवहन पदाधिकारी विकास कुमार ने कोरियावा, अपर समाहर्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव रौना, बीडीओ कुंदन कुमार भलुआ-2, अंचलाधिकारी अजीत कुमार लाल ने कोरमथु पंचायत का निरीक्षण किया। इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र दादपुर एवं उपस्वास्थ केंद्र कोरमथु को बंद पाया। वहीं कोरमथु पंचायत के वार्ड-1 में नल-जल की स्थिति ठीक नहीं मिली।

    पैक्स गोदाम का रजिस्टर नहीं मिला अपडेट

    संवाद सूत्र, कोंच :अनुमंडल पदाधिकारी करिश्मा ने ग्राम पंचायत असलेमपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत गरारी व अंचल अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने ग्राम पंचायत चबुरा में विभिन्न योजनाओं की स्थलीय जांच किया। ग्राम तुतुरखी के जनवितरण प्रणाली दुकान बंद पायी गयी। असलेमपुर पैक्स गोदाम के साथ स्टाक पंजी किसान पंजी सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान रजिस्टर मेंटेन नहीं होने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी करिश्मा ने निर्देश दिया कि इसे जल्द दुरुस्त कराएं।