Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी सिंगरों में फेसबुक पर गालीगलौज,पटना का गायक औरंगाबाद में गिरफ्तार, यह है पूरा मामला

    दो भोजपुरी गायकों के बीच फेसबुक पर हुए विवाद के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पटना के रहने वाले गायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसपर जाति विशेष और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक बातें लिखने का आरोप है।

    By Vyas ChandraEdited By: Updated: Thu, 24 Feb 2022 10:44 AM (IST)
    Hero Image
    विवादास्‍पद टिप्‍पणी के आरोप में भोजपुरी गायक गिरफ्तार। सांकेतिक तस्‍वीर

    औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। भोजपुरी फिल्‍म एवं म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में जाति को लेकर चल रहा विवाद थम नहीं रहा है। पहले पवन सिंह और खेसारीलाल यादव के बीच विवाद हुआ। लेकिन उसका पटाक्षेप हो गया। लेकि अब जाति को लेकर ऐसा ही विवाद पटना और औरंगाबाद के गायकों के बीच हो गया है। फिलहाल इंटरनेट मीडिया पर जाति विशेष एवं देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भोजपुरी गायक संतोष कुमार उर्फ रेनु यादव को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार गायक पटना जिला के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के बैरमचक गांव का रहने वाला है। वर्तमान में पटना के बेउर थाना क्षेत्र के कुशवाहा चौक का निवासी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फेसबुक पर विवाद के बाद मामले ने पकड़ा तूल

    भाेजपुरी गायक के खिलाफ नगर थाना क्षेत्र के क्षत्रि‍यनगर निवासी अभिषेक कुमार ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में भोजपुरी गायक के अलावा नगर थाना क्षेत्र के कथरुआ गांव निवासी सितारे यादव, शाहपुर मोहल्ला निवासी अनूप यादव एवं उमा यादव को नामजद किया गया था। बताया जाता है कि मामला दो भोजपुरी गायकों के बीच विवाद का है। गिरफ्तार गायक से क्षत्रि‍यनगर निवासी भोजपुरी गायक छोटू चिंगारी के बीच फेसबुक पर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि जाति विशेष को लेकर गालीगलौज होने लगी। शब्‍दों की मर्यादा भंग होती गई। इस मामले को लेकर एक विशेष जाति के लोगों ने मंगलवार को एसपी कांतेश कुमार मिश्र से मुलाकात की थी। रेनु यादव समेत अन्य की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की थी।

    गिरफ्तारी के विरोध में भड़के गायक के समर्थक 

    पुलिस ने जातीय तनाव को देखते हुए रेनु यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही जेल गए गायक के समर्थकों ने विपक्षी गायक को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। जेल जाते समय भोजपुरी गायक के समर्थकों ने नगर थाना से लेकर कोर्ट के बाहर सड़क पर खूब हंगामा किया। उधर एसडीपीओ गौतम शरण ओमी ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर दो गायकों के बीच हुए विवाद मामले में रेनु यादव को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि मामले के अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।