Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गया में तितलियों को आकर्षित करने के लिए बनेगा पार्क, ब्रह्म वन में 27 पौधों से दी जाएगी नक्षत्र की जानकारी

    By Rahul KumarEdited By:
    Updated: Mon, 07 Feb 2022 07:54 AM (IST)

    गया में ब्रह्म वन का निर्माण 50 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है जो मार्च महीने तक में बनकर तैयार हो जाएगा। ब्रह्म वन का निर्माण 4.50 करोड़ राशि की जा रही है। वन का निर्माण पुणे की एक एजेंसी द्वारा किया जा रहा है।

    Hero Image
    गया में तितलियों को आकर्षित करने के लिए बन रहा है पार्क। सांकेतिक तस्वीर

     जागरण संवाददाता, गया।  शहर को सुंदर दिखने को लेकर वन विभाग पूरी तरह से प्रयास कर रहा है। जिससे शहर में आने पर्यटकों एवं तीर्थयात्रियों को कुछ अलग देखने को मिले। नगर निगम जहां ब्रह्म सरोवर में लाइट एंड साउंड लगा रहा है। वहीं वन विभाग द्वारा ब्रह्मयाेनि पहाड़ी की तलहटी में ब्रह्म वन का निर्माण किया जा रहा है। जहां पांच पार्क का निर्माण किया जा रहा है। ब्रह्म वन का निर्माण 50 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है, जो मार्च महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। ब्रह्म वन का निर्माण 4.50 करोड़ राशि की जा रही है। वन का निर्माण पुणे की एक एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। एजेंसी के पदाधिकारी प्रशांत देशमुख ने कहा कि अगले महीने तक पार्क बनकर तैयार हो जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रॉक गार्डेन में दिखेगा जंगली पशु

    ब्रह्म वन में रॉक गार्डेन का निर्माण किया जा रहा है। जहां पत्थरों को तरासकर वनजीव का आकृति दी जा रही है। पत्थर पर शेर, चीता, गोरिला, भालू, हिरण, बाघ, हाथी सहित कई पशुओं का चित्र बनाया गया है।

    तितलियों को आकर्षित करेगा पार्क

    एक तितली पार्क का भी निर्माण किया जा रहा है। पार्क तितलियों को अपनी ओर आकर्षित करेगेा। पार्क में तरह-तरह के पौधे भी लगाए जा रहे है। जहां तितलियों प्रजनन क्रिया आसानी से करेंगी।

    नक्षत्र पार्क में लगेंगे 27 पौधे

    ब्रह्म वन में नक्षत्र पार्क का निर्माण किया जा रहा है। जहां लोगों को ग्रह नक्षत्र का जानकारी मिलेगी। पार्क में 27 पौधे लगाए जा रहे है। 

    पार्क में बच्चें खेलेंगे शतरंज बच्चों को खेलने के लिए ब्रह्म वन में जमीन पर चार शतरंज का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही शतरंज की गोटी का भी निर्माण कार्य चल रहा है। बच्चे शतरंज का आनंद उठाए गए।

    पक्षियों को आराम को लेकर वर्ड होम गार्डन ब्रह्म वन में पक्षियों को आराम करने लिए लकड़ी का बर्ड होम का निर्माण किया जा रहा है। जहां पक्षी को आरामदायक घर मिलेगा। घर में एक छेद होगा। जिससे पक्षियों को अंदर देख सकते है। साथ ही पक्षियों को दाना-पानी भी मिलेगा। जिससे पक्षी आराम से वर्ड होम में रह सके।

    comedy show banner
    comedy show banner