Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औरंगाबाद में शुक्रवार को बंद रहता है 106 उर्दू विद्यालय, बंद के सवाल पर ये है शिक्षा विभाग के अधिकारियों का जवाब

    By Prashant Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 29 Jul 2022 09:57 AM (IST)

    अधिकारी को विद्यालय बंद से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। पूछने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह कहते हैं कि पहले से ही ऐसा होता रहा है। जिस विद्यालय में उर्दू छात्र-छात्राओं के साथ अल्पसंख्यक शिक्षकों की संख्या अधिक है वहां शुक्रवार को बंदी रहती है।

    Hero Image
    संचालित उर्दू विद्यालय की तस्वीर, जागरण आर्काइव

     जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : उर्दू विद्यालय शुक्रवार को बंद रहता है। किसके आदेश पर बंद रहता है यह कोई नहीं बताता है। अधिकारी को विद्यालय बंद से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। पूछने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह कहते हैं कि पहले से ही ऐसा होता रहा है। जिस विद्यालय में उर्दू छात्र-छात्राओं के साथ अल्पसंख्यक शिक्षकों की संख्या अधिक है वहां शुक्रवार को बंदी रहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैलेंडर में छुट्टी को नहीं दर्शाया गया है

    रविवार को विद्यालय का संचालन होता है। डीइओ ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 106 उर्दू विद्यालय बंद रहता है। बताया कि कुटुंबा में 12, नवीनगर में आठ, बारुण में सात, ओबरा में तीन, दाउदनगर में दो, हसपुरा में सात, गोह में छह, रफीगंज में 25, मदनपुर में 11, देव में आठ एवं औरंगाबाद में 17 विद्यालय शुक्रवार को बंद रहता है। विद्यालय की सूची के अनुसार सबसे अधिक रफीगंज में अल्पसंख्यकों की संख्या है। 25 विद्यालय बंद रहते हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर में छुट्टी को नहीं दर्शाया गया है। 

    शिक्षक कैलेंडर सूची में शुक्रवार बंदी

    शिक्षक संघ नेता पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि 1994 से मैं शिक्षक हूं। जबसे बहाली हुई है उर्दू विद्यालय में शुक्रवार को छुट्टी रहती है। किसके आदेश पर विद्यालय में छुट्टी रहती है यह हमें नहीं पता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि शिक्षक कैलेंडर सूची में शुक्रवार बंदी है जबकि रविवार को विद्यालय संचालन है। शुक्रवार को विद्यालय बंद करना सरकार का निर्देश है या नहीं इसके बारे में अधिकारियों से जानकारी लेंगे तभी बता पाएंगे।