Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Neha Singh Rathore: बिहार में नैहर और यूपी में ससुराल बा, 'यूपी व बिहार में का बा' गाने वाली नेहा सिंह राठौर बनीं यूपी की बहू

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Thu, 23 Jun 2022 12:55 PM (IST)

    Neha Singh Rathore बिहार में का बा और यूपी में का बा लोक गीतों से खूब चर्चा में आईं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर अब यूपी की बहू बन गईं हैं। उनके गानों व शादी के बारे में जानते हैं कुछ खास बातें।

    Hero Image
    शादी के दौरान वरमाला की रस्‍म में लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ तथा उनकी फाइल तस्‍वीर।

    पटना, आनलाइन डेस्‍क। Neha Singh Rathore: 'बिहार में का बा...' एवं 'यूपी में का बा...' गाने याद हैं आपको? बिहार व उत्‍तर प्रदेश की सरकारों पर तंज कसते ये लोक गीत वहां चुनावों के समय जबरदस्‍त वायरल हुए थे। नेहा सिंह राठाैड़ (Neha Singh Rathore) के इन गानों को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, उन्‍हें अपने इन गानों के कारण ट्रोल भी होना पड़ा था। बिहार के कैमूर की रहने वाली नेहा सिंह राठौड़ अब यूपी की बहू बन गईं हैं। उनके गानों की तर्ज पर लोग कह रहे हैं- बिहार में नैहर (मायका) और यूपी में ससुराल बा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के हिमांशु सिंह से लखनऊ में हुई शादी

    लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ की शादी यूपी के अंबेडकर नगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से हुई है। शादी साल 2021 में ही होने वाली थी, लेकिन दोनों के बीच कोरोनावायरस संक्रमण आ गया। कोरोना के कारण तिथि आगे बढ़ते-बढ़ते अंतत: 21 जून को लखनऊ के नीलांस थीम पार्क में शादी हुई। बेहद सादगी से हुई इस शादी में परिवार के व करीबी लोग ही शामिल हुए। नेहा के पति हिमांशु सिंह यूपी के अंबेडकर नगर स्थित हीड़ी पकड़िया गांव के निवासी हैं तो नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर जिले की हैं।

    नेहा के गाने कसते समाज व राजनीति पर तंज

    नेहा सिंह राठौर लोक गायिका हैं। वे साल 2016 से भोजपुरी लोक गीत गा रही हैं। उनके अधिकतर गाने समाज व राजनीति पर तंज करते हैं। साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के समय नेहा अपने 'बिहार में का बा...' गाने को लेकर चर्चा में आईं थीं। इसके बाद उन्‍होंने 'यूपी में का बा...' भी गाया। ये गाने वायरल हो गए। नेहा को तारीफ मिली तो वे खूब ट्रोल भी हुईं। नेहा के गाने के बाद रवि किशन का गाना 'यूपी में सब बा...' गाना आया, जिसे नेहा के गाने का जवाब माना गया। अनामिका जैन अम्‍बर ने भी नेहा को अपने अंदाज में जवाब दिया। इसी तरह बिहार की मैथिली ठाकुर सहित कई गायक-गायिकाओं ने 'बिहार में का बा...' का अपने-अपने अंदाज में जवाब दिया था। अब नेहा की शादी के बाद लोग कह रहे हैं- बिहार में नैहर (मायका), यूपी में ससुराल बा।