Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवादा विधायक विभा देवी पहुंची राजे बिगहा गांव, महिला के साथ दुर्व्‍यवहार की जांच की

    By Sumita JaiswalEdited By:
    Updated: Mon, 09 Aug 2021 12:29 PM (IST)

    टीम नवादा विधायक विभा देवी महागठबंधन की 10 सदस्यीय टीम के साथ पकरीबरावां प्रखंड क्षेत्र के राजे बिगहा गांव पहुंची। वहां एक महिला के कम अनाज देने व अधिक राशि लिए जाने का विरोध करने पर डीलर ने दुव्र्यवहार किया था। घटना का वीडियो वायरल हो गया था।

    Hero Image
    पीडित महिला से बातचीत करतीं विधायक विभा देवी, सांकेतिक तस्‍वीर।

    पकरीबरावां (नावदा), संवाद सूत्र। महागठबंधन की 10 सदस्यीय टीम नवादा विधायक विभा देवी के नेतृत्व में रविवार को प्रखंड क्षेत्र के राजे बिगहा गांव पंहुची। टीम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह, राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, तौकीर शहंशाह, सुरेंद्र यादव, राजो यादव, बाल्मीकि प्रसाद, शशि भूषण शर्मा, दिनेश दिनेश कुमार अकेला, शंभू विश्कर्मा, मदन यादव, पूर्व प्रमुख कुलदीप यादव, विक्रम यादव आदि शामिल थे। टीम में शामिल सदस्यों ने जनवितरण दुकानदार द्वारा एक महिला लाभुक के साथ किए गए दुव्र्यवहार की जांच की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया गया कि राजे बिगहा के लोगों को धेवधा गांव के डीलर संजय सिंह से खाद्यान्न मिलता है। पिछले माह छोटेलाल यादव की पत्नी राशन लेने उक्त गांव पहुंची थी। महिला ने कम अनाज देने व अधिक राशि लिए जाने का विरोध की। तब डीलर और उसके भाई के द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करत हुए दुव्र्यवहार किया गया था। घटना का वीडियो वायरल हो गया था।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए महागठबंधन की जांच उक्त गांव पहुंची। जहां लाभुकों ने डीलर की जमकर शिकायत करते हुए लाइसेंस को रद्द करने और गांव में लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने की मांग की। महागठबंधन नेताओं को दर्जनों लाभुकों ने डीलर के द्वारा एक ही यूनिट का राशन देने, निर्धारित राशि से अधिक वसूली करने, कुछ बोलने पर मारपीट व गाली-गलौज करने आदि की शिकायत की। महागठबंधन के स्थानीय नेताओं ने कहा कि प्रखंड में जुलाई माह का राशन वितरण अगस्त में अब जाकर प्रारंभ हुआ है।

    लाभुकों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शिकायतें सुन महागठबंधन नेताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मामले को लेकर एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से भेंट करेगा। यह घटना काफी अशोभनीय है। मौके पर पकरीबरावां राजद के प्रखंड अध्यक्ष रेयाज आंसारी, श्याम यादव, कुलदीप यादव, महेंद्र शर्मा, डिम्पल ङ्क्षसह, मुन्नवर आलम, मोहम्मद भोला, डॉ परमेश्वर मंडल, गोरेलाल यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।