सांसद ने कहा- मां के अधूरे सपनों को पूरा करूंगा, जगह-जगह मनी गया की पहली महिला सांसद भागवती देवी की जयंती
जगह-जगह गया की पहली महिला सांसद भागवती देवी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने शहर के किसी प्रमुख चौराहा पर स्वर्गीय भागवती देवी की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसे सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी।

गया, जागरण संवाददाता। जिला जदयू कार्यालय कर्पूरी सभागार में शनिवार को गया संसदीय क्षेत्र की प्रथम महिला सांसद स्वर्गीय भागवती देवी का जयंती समारोह मनाया गया। जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने शहर के किसी प्रमुख चौराहा पर स्वर्गीय भागवती देवी की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसे सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। गया के सांसद विजय कुमार ने भागवती देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी मां भागवती देवी बराबर समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए संघर्ष करती रहीं। विधान मंडल से लेकर संसद यानी लोकसभा में भी मुद्दा उठाती थीं। सांसद के रूप में मैं उनके अधूरे सपनों को पूरा करने में लगा हूं। पुष्पांजलि अर्पित करने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार सिन्हा, मधुसूदन राय, अजय कुमार, सत्येंद्र गौतम मांझी, पुष्पेंद्र पुष्प, कमलेश कुमार कमल, अशोक वर्मा, विनोद यादव, अनिल पटेल, राजकुमार प्रसाद, मुमताज आलम, सुनील ङ्क्षसह, रानी कुमारी, गीता वर्मा, अजय कुमार, ङ्क्षरकू कुमारी, श्रीराम प्रसाद व अन्य शामिल रहे।
रेलवे लोको काॅलनी में भी हुआ कार्यक्रम
रेलवे लोको कालनी में जदयू नेत्री मितांबरा लोहड़े के आवास पर पूर्व सांसद भागवती देवी का जयंती समारोह मनाया गया। यहां गया के सांसद विजय कुमार ने पूर्व सांसद भागवती देवी के चित्र पर फूल-माला चढ़ाए। इस मौके पर पार्टी के अवध बिहारी पटेल, भीम विश्वकर्मा, मुन्ना पटवा, सुनील कुमार सिंह, बाबी खान, दिलीप मंडल, राजीव कुमार, कैलाश पासवान, दयानंद विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, बृजराज पांडेय व दूसरे कई नेता उपस्थित थे।
बेलागंज, बाराचट्टी व फतेहपुर में भी कार्यक्रम
बेलागंज में शनिवार को गया संसदीय क्षेत्र से एकमात्र महिला सांसद रही स्व. भगवतिया देवी का जयंती समारोह पं यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट के बैनर तले बेलागंज में आयोजित किया गया।
गया के बाराचटी प्रखंड में भी पूर्व सासंद दिवंगत भगवती देवी की 85वीं जयन्ती सांसद विजय कुमार के आवास पर शनिवार को मनाई गई।
फतेहपुर प्रखंड के बरकैल में शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने गया के पूर्व सांसद भगवतिया देवी की जंयती श्रद्धा पूर्वक मनाया। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर फतेहपुर के पूर्व विधायक अजय पासवान, नीमी पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष पप्पू मालाकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
गया नगर प्रखंड के ग्राम कंडी जय भीम क्लब में शनिवार को गया के पूर्व सांसद स्वर्गीय भागवती देवी की जयंती मनाई गई। जिला जदयू महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार (दास) की अध्यक्षता में तैलीय चित्र पर फूल-माला चढ़ाया गया। जितेंद्र कुमार ने कहा कि भागवती देवी गया जिला की प्रथम महिला सांसद 1996 में बनी। इससे पहले 1969 में विधायक बनीं। कार्यक्रम में नगर प्रखण्ड के पूर्व •िाला परिषद सदस्य बेबी कुमारी, रामप्रसाद राम, शिवकुमार दास, कृष्ण भारती, ओमप्रकाश भारती, रंजीत दास, रंजन कुमार, कुन्दन चौधरी, चन्दन दास, बिपीन कुमार शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।