मोदी सरकार का भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर जोर: जायसवाल
गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच के तहत वर्ष 2047 का भारत का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। मोदी सरकार ने वर्षवार प्राथमिकता तय की गई है।
गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरगामी सोच के तहत वर्ष 2047 का भारत का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। मोदी सरकार ने वर्षवार प्राथमिकता तय की गई है। 25 साल में भारत को विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली और सामर्थ्यवान राष्ट्र बनेगा। प्रत्येक व्यक्ति के हाथ में काम, रोजगार, हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं होंगी।
भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन के बाद शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा समन्वय और समग्र योजना बनी है। इसमें सभी विभागों का समन्वय होगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की कांग्रेस की सरकारें पंचवर्षीय योजना बनती थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार तीन वषरें की योजना में लूटने का काम करती थी। एक वर्ष घोषणा और अंतिम वर्ष में देश की जनता और नेताओं के बीच केंद्रीय योजना की राशि को रेवड़ी की तरह बांटने का काम करती थीं। वर्ष 2014 के बाद केंद्र में परिस्थितियां बदली हैं। मोदी सरकार ने महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई हैं। देश की बुनियादी सुविधाएं जैसे आवास, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें, शुद्ध पेयजल, रोजगार, सुरक्षा, सीमाओं की सुरक्षा पर काम किया गया। इसके बाद भ्रष्टाचार मुक्त कानून, कार्य प्रणाली में बदलाव, देश के अन्नदाताओं को शक्तिशाली, महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। अब राष्ट्र को विश्व के विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाने, देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाने में काम चल रहा है। देश विरोधी ताकतों पर लगाम कसने की जरूरत
पटना एसएसपी के आरएसएस के बारे में बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है। कहा कि जो व्यक्ति या संगठन देश विरोधी कार्य में लगे हैं, उन पर लगाम लगाने की जरूरत है। इस तरह की सोच को समाप्त करना बहुत जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशिक्षण को व्यवस्थित तरीके से संचालन करने में प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी सह उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा, जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा की प्रसंशा की। प्रशिक्षण शिविर प्रदेश संयोजक सह पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश मंत्री सह प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी अजय यादव, प्रदेश प्रशिक्षण सह संयोजक आनंद पाठक सहित अन्य उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।