गया के मानपुर प्रखंड में मीनू किन्नर निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गई, निर्वाचन के बाद कही ये बात
बिहार के गया जिले के मानपुर नगर प्रखंड में मीनू किन्नर पर लाेगों ने भरोसा जताया है। केसरू धर्मपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच से मीनू किन्नर निर्विरोध वार्ड सदस्य के रूप में चुनी गई हैं। अधिकारियों से प्रमाण पत्र मिलने के बाद मीनू ने अपने दिल की बात कहीं।

मानपुर (गया), जागरण संवाददाता। बिहार के गया जिले के मानपुर नगर प्रखंड में मीनू किन्नर पर लाेगों ने भरोसा जताया है। केसरू धर्मपुर पंचायत के वार्ड संख्या पांच से मीनू किन्नर निर्विरोध वार्ड सदस्य के रूप में चुनी गई हैं। जिसका प्रमाण पत्र प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी बलवंत पांडेय के द्वारा दिया गया।
इस मौके पर मीनू किन्नर ने बताया कि हमारी मां रूक्मणि देवी दस साल से पंच हैं। मैं तो नाच-गान करके लोगों को आशीर्वाद देने का काम करती थी। हमारी इच्छा हुई की वार्ड सदस्य के रुप में अपने ग्रामीणों के लिए काम करूं। पद पर रहते हुए गांव में विकास कार्य करूं। इसके लिए वार्ड के सारे लोग सहमत हुए और मुझे निर्विरोध चुन लिए। लोगों ने मुझपर भरोसा जताया। इसके लिए मैं सभी की आभारी हूं। उनके भरोसे को कायम रखूंगी और गांव के लिए बेहतर कार्य करूंगी। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी बलवंत पांडे ने बताया कि केसरू धर्मपुर पंचायत के संख्या पांच में वार्ड सदस्य के पद के लिए दो अभ्यार्थी नामांकन किए थे। जिसमें एक ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उसके बाद मीनू किन्नर वार्ड सदस्य के निर्विरोध चुनी गईं। घनसीर पंचायत के वार्ड संख्या दो में भी वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
पटाखा फोडऩे के विवाद में एक की मौत, दो घायल
गया के कोंच में दीपावली में पटाखा फोडऩे को ले बच्चों के बीच झगड़ा में राजबली यादव के 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए। स्वजन घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने बिना इलाज किए घायलों को गया रेफर कर दिया। रेफर करने को लेकर ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया।
इधर, घटना के विरोध में ग्रामीणों ने गया-गोह मुख्य मार्ग के कोंच थाना के पास गुरुवार की रात सड़क जाम कर किया। देर रात को जाम हटाया गया। थाना क्षेत्र की काबर पंचायत के पडऱामा मठिया गांव में जगदीश यादव व राजबली यादव के बीच पूर्व से ही भूमि विवाद चलता आ रहा है। टिकारी डीएसपी गुलशन कुमार ने बताया कि इस मामले में विद्यानंद यादव व उनके पुत्र शिव कुमार यादव व दामाद जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद एसएसबी जवानों के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं। एक ही परिवार के 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।