Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gaya News: गले में रॉड घुसने से सड़क दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से हुआ घायल

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 03:41 PM (IST)

    गया के मानपुर में सड़क दुर्घटना में अखिलेश कुमार नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है। अखिलेश कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।

    Hero Image
    घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़। (जागरण)

    संवाद सूत्र, मानपुर (गया)। मानपुर-खिजरसराय रोड स्थित बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय अखिलेश कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई।

    दुर्घटना में अखिलेश का 14 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल है। घायल राहुल को बेहतर इलाज के लिए पटना एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल कुमार की स्थिति नाजुक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गले में घुसा रॉड

    अखिलेश का भतीजा गोलू कुमार ने बताया कि चाचा बाइक से जहाना गांव की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से एक टोटो लहरियाकट में चला आ रहा था। टोटो के बाहर एक रॉड निकला हुआ था। वह रॉड अखिलेश के गले में जाकर घुस गया।

    इस तरह अखिलेश कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गई। अखिलेश कुमार बुनियादगंज थाना क्षेत्र पत्थलघठा (मठिया) पर का निवासी था। खेती से जीविका चलता था और घर में अकेला कमाने वाला व्यक्ति था। इनके दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं।

    सड़क किया जाम

    घटना की जानकारी पर बुनियादगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। मृतक के स्वजन एवं ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर शव रखकर मुआवजे का मांग किया। जाम में कई वाहन जाम फंसे रहे।

    स्थानीय ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोषित थे। परिजनों की मांग है कि टोटो चालक को गिरफ्तार कर सजा दी जाए। बुनियादगंज प्रशासन द्वारा लोगों को समझाकर जाम हटाया गया।

    बुनियादगंज अपर थानाध्यक्ष धन्नु कुमार सिंह ने बताया कि बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिया से जहाना जाने वाले रास्ते में सड़क दुर्घटना हुआ है। जिसमें घटनास्थल पर अखिलेश कुमार की मौत हुई है। दुर्घटना में 14 वर्षीय बच्चा घायल है। घटना के बाद चालक फरार हो गया।

    टोटो को जब्त कर लिया गया गया है। चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल सह अस्पताल भेज दिया गया है।