मुंबई के कमरे में इस हाल में मिले बिहार के प्रेमी जोड़े, हकीकत जान आसपास के लोग भी चौंक गए
कैमूर में एक लड़का और लड़की के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक साथ रहने के लिए बड़ा फैसला लिया और मुंबई भाग निकले। मुंबई पुलिस ने उन्हें कमरे से जिस हाल में बरामद किया। उसके बाद आसपात के लोग भी दंग रह गए।

संवाद सूत्र, शाहपुर(कैमूर)। बिहार के कैमूर में प्रेमी युगल ने साथ रहने के लिए ऐसा प्लान बनाया जिसे जानने के बाद पुलिस वाले भी दंग रह गए। कई महीनों से चल रहे अफेयर के बाद दोनों कैमूर से मुंबई भाग निकले। वहां जाने के बाद दोनों ने खुद को पति और पत्नी बताकर किराय पर कमरा लिया और साथ रहने लगे। लेकिन जब अचानक कमरे में मुंबई पुलिस पहुंची तो प्रेमी युगल का पूरा राज खुल गया।
कैमूर से भाग निकले मुंबई
खबर के मुताबिक कैमूर के शाहपुर थाना क्षेत्र के महारजा गांव से फरार प्रेमी युगल को स्थानीय पुलिस द्वारा महाराष्ट्र के माया नगरी मुंबई शहर के कासमीरा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक जून 2022 को थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित कुमार सिंह अपने ही गांव की एक लड़की को शादी के नीयत से लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लड़का व लड़की कई महीनों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। प्रेमी युगल के फरार होने के बाद लड़की के पिता सुनील कुमार सिंह ने रोहित कुमार सिंह पर लड़की को शादी की नीयत से अपहरण करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
पति-पत्नी बनकर मुंबई में रह रहे थे दोनों
प्रेमी युगल की तलाश कर रही कैमूर पुलिस को यह जानकारी मिली कि वे दोनों मुंबई में हैं। जिसके बाद मुंबई पुलिस की सहयोगी से दोनों को पकड़कर कैमूर लाया गया। कांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई मनोज कुमार के अनुसार सौ रुपये के स्टॉम्प पेपर पर खुद को पति और पत्नी बताकर दोनों ने मुंबई में कमरा लिया था और साथ रह रहे थे। लड़का प्राइवेट नौकरी करता था। जहां से स्थानीय पुलिस ने दोनो प्रेमी युगल को मुंबई पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लाया। पुलिस द्वारा बरामद लड़की का न्यायालय के समक्ष 164 के तहत बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल कराया गया। गिरफ्तार लड़के को जेल भेज दिया गया। जबकि लड़की को माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।