गया टाउन से कद्दावर भाजपा नेता प्रेम कुमार को लगातार आठवीं बार मिली जीत, वजीरगंज से भाजपा उम्मीदवार विजयी
Highlights यहां देखें- गया टाउन बेलागंज टिकारी अतरी व वजीरगंज विधानसभा सीटों के नतीजे। गया टाउन सीट का वर्ष 1990 से प्रतिनिधित्व कर रहे प्रेम कुमार को रुझानों में बड़ी बढ़त मिलती दिख रही थी और उन्होंने यह सीट एक बार आसानी से जीत ली।

गया, जेएनएन। गया टाउन सीट से भाजपा के कद्दावर नेता प्रेम कुमार ने लगातार आठवीं बार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। टिकारी सीट से हम उम्मीदवार ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। दूसरी ओर बेलागंज सीट पर राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जदयू के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया। अतरी सीट से राजद के अजय यादव ने जीत दर्ज की।
Gaya Town Chunav 2020 Results
- प्रेम कुमार ने कांग्रेस के अखौरी ओंकार नाथ को 12,123 मतों से हराया।
- प्रेम कुमार (भारतीय जनता पार्टी) - 66362, अखौरी ओंकार नाथ (कांग्रेस)- 54239
- गया टाउन सीट का वर्ष 1990 से प्रतिनिधित्व कर रहे प्रेम कुमार को कांग्रेस उम्मीदवार अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव से टक्कर मिली।
- प्रेम कुमार ने वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमरंजन डिंपल को मात दी थी।
- गया टाउन सीट पर मतदाताओं की संख्या 2 लाख 65 हजार 533 है। इनमें पुरुषों की तादाद 1,38,289 है। दूसरी ओर महिला वोटरों की संख्या 1,27,229 है।
Tikari Chunav 2020 Results
- टिकारी सीट से हम के अनिल कुमार ने कांग्रेस के सुमंत कुमार को 2,745 मतों से हराय।
- सुमंत कुमार (कांग्रेस) - 69750, अनिल कुमार (हम) - 67005
- इस सीट से 25 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू के अभय कुमार सिन्हा ने हम प्रत्याशी अनिल कुमार को हराया था।
- अनिल कुमार ने इस सीट पर लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी। उन्होंने 2005-2015 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था।
Belaganj Chunav 2020 Results
- इस सीट पर राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जदयू के अभय कुमार सिन्हा को 23,516 मतों से हराया।
- सुरेंद्र प्रसाद यादव (राजद)- 78856, अभय कुमार सिन्हा (जदयू)- 55340
- बेलागंज सीट राष्ट्रीय जनता दल का गढ़ रहा है। इस बार इस सीट से 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
- राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव वर्ष 2000 से ही इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
- पिछले चुनाव में राजद के सुरेंद्र प्रसाद यादव ने हम प्रत्याशी शरीम अली को 4,638 मतों से पराजित किया था। वहीं, 2005 एवं 2010 के चुनाव में सुरेंद्र प्रसाद यादव ने जदयू के मो. अमजद को पटखनी दी थी।
Atri Chunav 2020 Results
- अतरी सीट से राजद के अजय यादव ने जदयू की मनोरमा देवी को 7,578 मतों से हराया।
- अजय यादव (राजद) - 61682, मनोरमा देवी (जदयू) - 54104
- इस विधानसभा सीट से इस सीट पर 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
- राजद की कुंती देवी ने 2005 से 2010 तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, 2010 में जदयू के कृष्ण नंदन यादव ने इस सीट से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2015 में एक बार फिर कुंती देवी यादव ने जीत हासिल की थी। अजय यादव, कुंती देवी के बेटे हैं।
Wazirganj Chunav 2020 Results
- इसी सीट से भाजपा के बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के शशि शेखर सिंह को 22,422 मतों से हराया।
- बीरेंद्र सिंह (भाजपा) - 70,325, शशि शेखर सिंह (कांग्रेस) - 47,903
- इस चुनाव में वजीरगंज सीट से 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
- कांग्रेस ने 2015 से इस सीट पर जीत हासिल करने वाले अवधेश कुमार सिंह के बेटे शशि शेखर को उम्मीदवार बनाया था।
- इस चुनाव में रालोसपा के श्रीधर प्रसाद एवं जाप से राजीव कुमार भी चुनावी समर में अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
- इस विधानसभा सीट में मतदाताओं की कुल संख्या 2,80,347 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,47,210 है जबकि महिला मतदाताओं की तादाद 1,33,136 है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।