आबादी के अनुसार व्यापार करने पर ही होगा कुशवाहा समाज का विकास
फोटो -09 जीवाइए 803 व 804 ---------------- -अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने कुशवाहा मिलन समारोह सह वार्षिक वनभोज में किया आह्वान -टिकारी विधायक व युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा चिंतन कर कुशवाहा समाज को नई दिशा देने की जरूरत ---------------- संवाद सूत्र मानपुर
गया । हम उस वंश के वंशज हैं, जिसने 159 साल तक शासन किया। हमारे पूर्वजों ने इतने लंबे समय तक शासन किया, फिर भी हम उस मुकाम तक नहीं पहुंच रहे हैं। इसके लिए हमें अवश्य प्रयास करना चाहिए। उक्त बातें अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश महतो ने रविवार को मानपुर के खांजहांपुर मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित कुशवाहा मिलन समारोह सह वार्षिक वनभोज में कहीं।
उन्होंने कहा, कुशवाहा समाज चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक का वंशज है। फिर भी हम सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षणिक क्षेत्र में पीछे हैं। इसकी भरपाई के लिए हमें आर्थिक रूप से मजबूत होना होगा। इसके लिए हमें व्यापारिक गुण सीखना होगा। तभी हम आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। उसके बाद ही हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। वहीं टिकारी के विधायक व युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने कहा, चिंतन कर कुशवाहा समाज को नई दिशा देने की जरूरत है। ऊंची सोच रखने से ही समाज का विकास होगा। हम लोग भी उस मुकाम तक पहुंचने में कामयाब हो सकते हैं। कुर्था के विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने कहा, समाज के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने की पहल लगातार होनी चाहिए। पूर्वजों का नाम रोशन करने की जरूरत है। डॉ. विनय कुशवाहा ने कहा, सामाजिक आर्थिक, राजनीतिक प शैक्षिक क्षेत्र में कुशवाहा समाज को विकसित करने की पहल होनी चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मेहता, कुर्था विधायक सत्यदेव कुशवाहा, टिकारी विधायक अभय कुशवाहा व पार्षद ऊषा वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अध्यक्षता मगध विश्वविद्यालय के सदस्य उपेंद्र नाथ वर्मा ने की। कुशवाहा मिलन समारोह सह वनभोज को सफल बनाने में जल पर्षद के पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव विद्रोही, मुखिया अरविंद कुमार, वीरेंद्र कुमार सोनी, डॉ. राजेश कुमार, पूर्व मुखिया लालदेव महतो, दिनेश कुमार सिन्हा, महादेव प्रसाद व विजय प्रसाद अमीन आदि ने सक्रिय सहभागी रहे। जमीन दान करने वाले किसान हुए सम्मानित :
खांजहांपुर में कुशवाहा समाज का भवन बनाने के लिए किसान कृष्ण मुरारी कुशवाहा ने दस कट्ठा जमीन दानस्वरूप दी। उन्हें समाज के लोगों साथ टिकारी विधायक अभय कुशवाहा ने सम्मानित किया। लोगों ने कहा, भवन बनने के बाद कुशवाहा समाज के लोग एकत्रित होकर उत्थान की बातें करेंगे। बच्चों ने किया स्वागत :
समारोह में जिले से आए समाज के लोगों को नन्हें-मुन्ने बच्चों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा गाए गए राष्ट्रीय गान से हुई। किसानों के लिए लगा स्टाल :
किसान प्रभावित होकर मशरूम का उत्पादन करना शुरू करें। इसके लिए चंद्रिका प्रसाद मेमोरियल सेवा संस्थान की ओर से मशरूम का स्टाल लगाया गया था। इसके उत्पादन के बारे में किसानों को विस्तार से बताया जा रहा था, ताकि किसान प्रभावित होकर मशरूम का उत्पादन करना शुरू करें, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।