Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैमूरः चैनपुर के विधायक मो. जमां खां दूसरी बार बने मंत्री, पहली बार 2005 में जिप पद पर आज़माया था भाग्य, जानिए इनका राजनीतिक सफ़र

    By Prashant Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 17 Aug 2022 07:55 AM (IST)

    चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खां ने मंगलवार को नवगठित महागठबंधन की सरकार में दोबारा मंत्री पद की शपथ ली। इस बार भी उन्हें पूर्व का ही मंत्रालय मिला है। इससे चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी है।

    Hero Image
    चैनपुर के विधायक मो. जमां खां दूसरी बार बने मंत्री

     संवाद सूत्र, चैनपुर: जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खां ने मंगलवार को नवगठित महागठबंधन की सरकार में दोबारा मंत्री पद की शपथ ली। इस बार भी उन्हें पूर्व का ही मंत्रालय मिला है। इससे चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजनीतिक सफर की शुरुआत पढ़ाई के दौरान

    बता दें कि मो. जमां खां के राजनीतिक सफर की शुरुआत पढ़ाई के दौरान हुई। उन्होंने इंटर की पढ़ाई वाराणसी में पूरी की, जहां से छात्र राजनीति की शुरुआत हुई। इसके बाद पहली बार 2005 में जिला परिषद पद पर उन्होंने चुनाव में भाग्य आजमाया।जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके बाद बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चैनपुर विधानसभा से चुनाव लड़े। लेकिन वहां भी हार हुई। 

    चैनपुर विधानसभा के चौथे ऐसे विधायक जो मंत्री बने 

    इस तरह राजनीति का सफर चलता रहा। इसके बाद एक बार कांग्रेस के टिकट पर भी उपचुनाव में लड़े। फिर भी सफलता नहीं मिली। इसके बाद फिर अपनी पार्टी बदल बसपा के टिकट पर वर्ष 2020 में चुनाव लड़े और जीत हासिल कर ली। इसके बाद वर्ष 2021 में उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बने। इसके बाद एनडीए में टूट होने के बाद नवगठित महागठबंधन की सरकार में भी उन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया है। बता दें कि चैनपुर विधानसभा के चौथे ऐसे विधायक मो. जमां खां हैं जो मंत्री बने हैं। इसके पूर्व लालमुनि चौबे, महाबली सिंह व बृजकिशोर बिंद मंत्री रह चुके हैं।