विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railway News: ट्रेन में सफर के दौरान बच्‍ची के पेट व सीने में अचानक उठा दर्द, चाइल्ड लाइन ने ऐसे की मदद

By Sumita JaiswalEdited By:
Published: Sun, 04 Jul 2021 08:10 AM (IST)

चाइल्ड लाइन गया को टॉल फ्री नंबर 1098 पर सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 02802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के कोच संख्या ...और पढ़ें

टॉल फ्री नंबर 1098 पर सूचना से मिली मदद, सांकेतिक तस्‍वीर ।
टॉल फ्री नंबर 1098 पर सूचना से मिली मदद, सांकेतिक तस्‍वीर ।

गया, जागरण संवाददाता। चाइल्ड लाइन गया को टॉल फ्री नंबर 1098 पर सूचना मिली कि ट्रेन नंबर 02802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-वन के बर्थ नंबर 45 पर एक बालिका सफर कर रही है। जो नई दिल्ली से उड़ीसा जा रही है। इस बालिका के सीने और पेट में काफी दर्द है। बालिका का अपने पिता-माता के साथ सफर कर रही थी। सूचना पाते ही शनिवार को रेलवे चाइल्ड लाइन गया के परामर्शी मनोज कुमार और टीम सदस्य सुनीता कुमारी ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे अस्पताल को बालिका के बारे में सूचित किया। रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे अस्पताल के डॉक्टर को साथ लेकर ट्रेन में बालिका का इलाज करवाया। बालिका को थोड़ा स्वस्थ महसूस होने के बाद ट्रेन गया स्टेशन से खुली। बालिका के साथ सफर कर रही  मां मंजू लता ने मदद के लिए रेलवे चाइल्ड लाइन गया को धन्यवाद दिया।

भुवनेश्वर-नई दिल्ली के बीच चलने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कुछ  तिथियों में रहेगी रद

पूर्व तटीय रेल द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के रास्ते भुवनेश्वर एवं नई दिल्ली के बीच चलाई जाने वाली 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कुछ तिथि को रद किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 02823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 05, 09 एवं 12 जुलाई, 2021 को रद्द रहेगा। 02824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 06, 10 एवं 13 जुलाई को रद्द रहेगा। 02855 भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 10 जुलाई को रद्द रहेगा एवं 02856 नई दिल्ली-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 04 एवं 11 जुलाई को रद्द रहेगा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।