Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गयाजी में ससुर ने बहु की फोड़ी दोनों आंखे, कसूर सिर्फ इतना, खाना बनाने में हुई लेट

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 05:53 PM (IST)

    आरोपी ससुर घर छोड़कर फरार हो गया। यह घटना गयाजी जिले के रोशनगंज थाना के इटवा नामक गांव की घटना है। महिला की पहचान रविंद्र चौधरी की पत्नी लालो देवी उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। हालांकि थाने के थाना अध्यक्ष इस खबर से अंजान है। वजह सिर्फ इतना था कि बहु ने खाना बनाने में देर कर दी और ससुर को खाना देर से मिला।

    Hero Image
    ससुर ने बहु को फोड़ी दोनों आंखे, काट डाली नाक सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, गयाजी। बिहार के गया जी में एक ससुर के द्वारा दिल दहलाने वाली वारदात सामने आयी है। ससुर को लेट खाना देने पहुंची बहु की दोनों आंखे ससुर ने फोड़ दी। साथ ही उसके कान और नाक भी काट दी। वजह सिर्फ इतना था कि बहु ने खाना बनाने में देर कर दी और ससुर को खाना देर से मिला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना के बाद से आरोपी ससुर घर छोड़कर फरार हो गया। यह घटना गयाजी जिले के रोशनगंज थाना के इटवा नामक गांव की घटना है। महिला की पहचान रविंद्र चौधरी की पत्नी लालो देवी उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। हालांकि थाने के थाना अध्यक्ष इस खबर से अंजान है। बता दे कि ससुर ने बहु को थारदार हथियार से हमला कर दोनों आंखें फोड़ दी। इस हमला में बचाव के दौरान उसके नाक और कान भी कट गए है।

    घायल लालो देवी को प्राथमिक इलाज के लिए बांके बाजार प्राथमिक केंद्र लाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज करके उन्हें ANMMCH रेफर कर दिया गया। पीड़िता की स्थिति ठीक नहीं है।

    रोशनगंज थाना क्षेत्र से पीएचसी में महिला गंभीर स्थिति में आई है, उसे बेहतर इलाज के लिए ANMMCH भेजा गया है। स्थिति ठीक नहीं है अभी तक परिवार वालों ने लिखित शिकायत नहीं की है।

    मंटू कुमार, थाना अध्यक्ष, बांके बाजार