Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अफ़ग़ानिस्तान में पृथ्वीराज और चंदरवरदाई के कब्र पर जूते-चप्पल बरसाते हैं लोग, कब्र खोद राणा ने भारत में लाई मिट्टी

    By Prashant Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 03 Jun 2022 09:46 AM (IST)

    पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि शेर सिंह राणा एवं विशिष्ट अतिथि नवीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू पूर्व विधान विधान पार्षद राजन कुमार सिंह रहे।शेर सिंह राणा ने कहा पुरखों का अपमान जो सहता है वह ज़िंदा क़ौम नहीं है।

    Hero Image
    शेर सिंह राणा की तस्वीर, जागरण आर्काइव

    जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : सदर प्रखंड के भरथौली रोड स्थित एक रिसोर्ट परिसर में बुधवार शाम पृथ्वीराज चौहान चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा पृथ्वीराज चौहान की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि शेर सिंह राणा एवं विशिष्ट अतिथि नवीनगर विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू, पूर्व विधान पार्षद राजन कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य डा. गणेश महतो एवं संचालन सच्चिदानंद सिन्हा कालेज के प्राध्यापक डा. संजीव रंजन ने की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संबोधित करते हुए शेर सिंह राणा ने कहा कि फूलन देवी हत्याकांड में मेरा नाम आने के बाद मुझे तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया। वहीं मुझे जानकारी हुई कि अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में मो. गोरी के मजार के पास पृथ्वीराज चौहान और चंद्रवरदाई का कब्र है जहां मजार पर चादर चढ़ाने जो लोग जाते हैं वहां दोनों के कब्र पर जूते-चप्पल बरसाते हुए जाते हैं। इसी बात से दुखित हुआ और तिहाड़ जेल से भागने का निर्णय लिया। तिहाड़ से निकलकर अफगानिस्तान पहुंचा जहां कब्र थी। मैं इन दोनों के कब्र को खोदकर वहां के अंदर की मिट्टी को भारत लाया। 

    बताया कि अपने पुरखों का अपमान जो संप्रदाय या व्यक्ति सहता है वह जिंदा कौम नहीं है। पुरखों का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। विधायक विजय कुमार सिंह एवं पूर्व एमएलसी राजन कुमार सिंह ने पृथ्वीराज चौहान की जीवनी पर चर्चा की। उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह, कार्यक्रम के संयोजक रायपुरा निवासी जगदीश सिंह ने संबोधित किया। प्रो. ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से उपस्थित सदस्यों ने पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का भव्य निर्माण शहर में करने का संकल्प दोहराया। 

    कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नंदन ठाकुर, स्वास्थ्य क्षेत्र में डीएचएस के डीपीएम डा. कुमार मनोज, पर्यावरण के क्षेत्र में संजीव नारायण, सामाजिक क्षेत्र से वरुण कुमार को सम्मानित किया गया। 

    धन्यवाद ज्ञापन सचिव स्वर्ण जीत सिंह उर्फ बबलू ने की। रेडक्रास के सचिव सतीश कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, रामभजन सिंह, पूर्व मुखिया सत्येंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, जयंत कुमार सिंह, डा. ऋत्विक, विकास कुमार, कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह उपस्थित रहे।