Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गया केंद्रीय कारा में बंद कुख्यात दीपू सुल्तान के खिलाफ धनबाद में दर्ज आधा दर्जन मामला, रिमांड पर लेने की तैयारी

    By Prashant Kumar PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2022 03:40 PM (IST)

    टीपू को रिमांड पर लेने के लिए धनबाद पुलिस तैयारी कर रही है। फतेहपुर पुलिस ने झारखंड के जिस टीपू सुल्तान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टीपू सुल्तान वासोपुर के कुख्यात प्रिंस खान का गुर्गा है। उसका भाई नन्हे हत्याकांड में धनबाद में बंद शूटर हैदर का भाई है।

    Hero Image
    टीपू को रिमांड पर लेने के लिए धनबाद पुलिस कर रही है तैयारी

    संवाद सूत्र, फतेहपुर : गया पुलिस ने झारखंड के धनबाद जिले में अपराध के क्षेत्र में सिर दर्द बना हुसैन अंसारी उर्फ टीपू सुल्तान को बीते दिनों धर दबोच कर गया केंद्रीय कारा में भेज दिया है। गया केंद्रीय कारा में बंद टीपू के खिलाफ झारखंड के धनबाद में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीपू को रिमांड पर लेने के लिए धनबाद पुलिस तैयारी कर रही है। फतेहपुर पुलिस ने झारखंड के जिस हुसैन अंसारी उर्फ टीपू सुल्तान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हुसैन अंसारी उर्फ टीपू सुल्तान वासोपुर के कुख्यात प्रिंस खान का गुर्गा है।फतेहपुर पुलिस ने जिस टीपू को पकड़ा है, उसका भाई भी झारखंड के नन्हे हत्याकांड में धनबाद जेल में बंद शूटर हैदर का भाई है। प्रिंस के करीबी अफरीदी के जेल जाने के बाद से टिपू ही प्रिंस खान का काम संभाल रहा था। 

    प्रिंस खान के इशारे पर टीपू धनबाद में लोगों के घरों और दुकानों पर गोलियां बरसा रहा था। अप्सरा बाजार के मालिक सलीम के घर और मटकुरिया टायर शोरूम पर उसने फायरिंग की थी। इसके अलावा भी कई मामले में टिपू की संलिप्तता सामने आई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए धनबाद पुलिस ने जब सख्ती बढाया तो उसके झारखंड छोड़कर बिहार के गया जिले के फतेहपुर में नया ठिकाना बना लिया। वासोपुर के प्रिंस खान और उसके भाइयों के हथियार का हिसाब भी टिपू ही रखता है। फतेहपुर पुलिस ने जब टीपू को गिरफ्तार किया था तो उस वक्त भी कई हथियार मिला था।

    क्या था मामला

    गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के नंदनी इंटरप्राइजेज बाइक शोरूम के निलेश कुमार और कपड़ा दुकानदार जावेद खान से 20-20 लाख रुपए रंगदारी व फायरिंग के मामले में टिपू को तीन अन्य लड़कों के साथ गोवरदहा जंगल से थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान की टीम ने दबोचा था। टीपू और उसके साथियों के पास से पुलिस ने तीन पिस्टल और तीन कट्टा के अलावा तीन बाइक जब्त किए हैं। टीपू की गिरफ्तारी के बाद धनबाद के बैंक मोड़ थाना प्रभारी पीके सिंह टीम के साथ गया पहुंचे थे। उन्होंने गिरफ्तार टीपू से पूछताछ किए थे। उन्होंने ने बताया कि जल्द ही उसे रिमांड पर धनबाद लाया जाएगा।

    चार माह से तलाश में थी धनबाद पुलिसबैंक मोड़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि प्रिंस खान के इशारे पर टिपू ने धनबाद में कई कांडों का अंजाम दिया है। तीन-चार महीनों से पुलिस उसे खोज रही थी। टीपू इतना शातिर है कि अपने पास मोबाइल भी नहीं रखता है। प्रिंस खान के इशारे पर टीपू लोगों के घरों और दुकानों पर गोलियां बरसा रहा था। अप्सरा बाजार के मालिक सलीम के घर और मटकुरिया टायर शोरूम पर उसने फायरिंग की थी। भूली रोड के मदर हलीमा स्कूल फ्लाई ओवर के पास नगर निगम के ठेकेदार मतलूब आलम के घर पर भी गोली चलाने में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। 

    पांडरपाला में लाला हत्याकांड के आरोपी डबलू अंसारी पर भी टीपू ने ही गोलियां बरसाई थीं। पुलिस के समक्ष उसने सभी कांडों में संलिप्तता स्वीकारी है। उसके साथ गया पुलिस ने नालंदा जिला के कतरीसराय थाना क्षेत्र के सैदी निवासी मृत्युंजय कुमार, शेखपुरा जिला के ओरमा थाना क्षेत्र के अबगील चाड़े निवासी गौतम कुमार और नवादा जिला के काशीचक थाना क्षेत्र के नेमचक निवासी रोहित कुमार को पकड़ा गया था।