Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Farmers: किसानों की कमाई हो जाएगी सीधे डबल! बस खेती के समय करना होगा ये काम, कई लोगों को हुआ फायदा

    Gayaji News गया के मानपुर के किसान फूलगोभी की खेती की तैयारी में जुटे हैं। लगभग ढाई सौ एकड़ भूमि पर फूलगोभी के पौधे लगाए जाएंगे जिससे किसानों को अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है। किसान नेता बताते हैं कि वे सालों भर विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाते हैं और इस बार फूलगोभी की फसल से अच्छी उपज की उम्मीद है।

    By pradeep kumar Edited By: Mukul Kumar Updated: Fri, 06 Jun 2025 03:55 PM (IST)
    Hero Image
    ढ़ाई सौ एकड़ भूमि में फूलगोभी लगाने की तैयारी

    जागरण संवाददाता, गयाजी। किसान खेत में सालों भर विभिन्न तरह के साग-सब्जी उपजाते हैं, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी होती है।

    शहर के सटे मानपुर के चार गांव के ढाई सौ एकड़ भूमि में फूलगोभी लगाने की तैयारी किसान शुरू कर चुके हैं। इसके लिए नर्सरी में फूलगोभी के पौधे तैयार हो रहे हैं।

    इसके रोपाई एक पखवारे बाद की जाएगी। जो अक्टूबर माह के समय तैयार हो जाएगा। किसानों द्वारा उपजाया गया फूलगोभी क्षेत्र वासी दशहरा से दीपावली के बाद तक उपयोग करेंगे।

    ऐसी फसल करने से किसानों की आमदनी दोगुनी होगी। इसकी जानकारी अन्य किसानों को होते ही वे भी फूलगोभी फसल का उत्पादन करना शुरू कर देंगे।

    मिट्टी की जांच जरूरी

    सब्जी वाली भूमि कैसी है। इसके लिए मिटी जांच अवश्य करानी चाहिए। उसी के अनुसार उर्वरक का भी प्रयोग करना चाहिए।

    जिससे फसल काफी बेहतर होते हैं। उपज भी बंफर होते हैं। अच्छी फसल देख अन्य गांव के किसान काफी प्रभावित होते हैं। वो भी अपनी भूमि में फूलगोभी लगाने का मन बनाने लगते हैं।

    किस गांव मे कितना लगेगा फूलगोभी

    खांजहापुर में 100 एकड़ भूमि में, कुकरा में 50 एकड़ , पेहानी में 50 एकड़, एवं शेरघाटी मोहल्ले के ढा़ई सौ एकड़ भूमि में फूलगोभी लगाया जाएगा। इसके लिए सभी किसान अपने-अपने भूमि में नर्सरी तैयार कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नर्सरी में लगा फूलगोभी का पौधा सुरक्षित रहने के लिए नर्सरी में लगे पौधे के ऊपर मच्छरदानी टांग दिया जाता है। ऐसा करने से वर्षा की पानी सभी पौधे पर हल्की गिरती है। जिससे पौधा सुरक्षित रहता है।

    क्या कहते किसान

    किसान नेता इंद्रदेव विद्रोही, ओम प्रकाश मेहता, चंदन वर्मा, संजय गांधी, अरविंद कुमार का कहना है कि हमलोग सालो भर विभिन्न तरह के सब्जी का उत्पादन करते हैं। फिलहाल फूलगोभी लगाने की तैयारी चल रही है। इसका उपज काफी अच्छा होने का अनुमान है।