Gaya Nagar Nigam Election Results: नगर निगम में महिलाओं ने मारी बाजी, 53 वार्डों में से 30 पर किया कब्जा
Gaya Nagar Nigam Election Results बिहार के गया नगर निगम में नगर सरकार में इस बार महिलाओं ने बाजी मारी है। पहली बाहर उप मुख्य पार्षद पद पर चिंता देवी क ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गया: बिहार के गया नगर निगम में इस बार महिलाओं ने बाजी मारी है। यहां कुल 53 वार्ड हैं जिनमें से 30 पर महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं नगर सरकार में सिर्फ 23 पुरुष वार्ड पार्षद होंगे। पहली बाहर उप मुख्य पार्षद पद पर चिंता देवी काबिज हुई हैं।
घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार महिला उम्मीदवार जीतने वाले वार्ड पार्षदों में वार्ड संख्या-01 से स्वर्णलता वर्मा, वार्ड संख्या-02 से जया देवी, वार्ड संख्या-3 से लाछो देवी, वार्ड संख्या-04 से अनुपमा देवी, वार्ड संख्या-6 से रजिया गाजाला, वार्ड संख्या-08 से बबीता देवी, वार्ड संख्या-09 से सुचिता देवी, वार्ड संख्या-17 से सोनी देवी जीती हैं।
इसके अलावा वार्ड संख्या-19 से मुन्नी देवी, वार्ड संख्या-22 से चंचला देवी, वार्ड संख्या-23 से कहकशां महजबी, वार्ड संख्या 25 से तब्सुूम प्रवीण, वार्ड संख्या- 27 से ममता किरण, वार्ड संख्या-28 से शीला देवी, वार्ड संख्या-30 से मीना देवी, वार्ड संख्या- 34 से शीला देवी, वार्ड संख्या-35 से इरम कहकशां जीती हैं।
वहीं वार्ड संख्या-36 से बसंती देवी, वार्ड संख्या-सारिका कुमारी, वार्ड संख्या-40 से चंदू देवी, वार्ड संख्या-41 से अंजना श्रीवास्तव, वार्ड संख्या- 44 से संगीता देवी, वार्ड संख्या-45 से शगुफ्ता प्रवीण, वार्ड संख्या- 46 से अमृता कुमारी, वार्ड संख्या 47 सुशीला देवी, वार्ड संख्या-48 से रीता कुमारी, वार्ड संख्या-49 से नारायणी देवी, वार्ड संख्या-50 से नीलम देवी एवं वार्ड संख्या-52 से अंजली कुमारी आदि शामिल हैं।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल रहा तैनात
इधर टनकुप्पा में फतेहपुर नगर पंचायत चुनाव परिणाम के बाद शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए फतेहपुर प्रभारी थानाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। साथ हीं झंडा चौक से हनुमान मंदिर तक पुलिस बल की तैनाती की गई। चुनाव परिणाम के बाद शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।
वार्ड 23 में एक मत के अंतर से फैसला
गया नगर निगम के 53 वार्डों के पार्षदों का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। वार्ड संख्या-आठ में पहली बार बबीता देवी ने पति मनोज कुमार बुलबुल साव के स्थान पर चुनाव लड़ा। बबीता देवी ने इतिहास रचते हुए 53 वार्डों में सर्वाधिक 2040 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है।
उन्होंने कहा कि पति के द्वारा वार्ड में कराए विकास और जनता का अपार सहयोग मिला है। साथ ही वार्ड संख्या-08 की जनता को विश्वास जताने के लिए धन्यवाद भी दिया है। इसी तरह वार्ड संख्या-23 में कहकशां महजबी मात्र एक अंतर की अंतर विजयी हुई हैं। कहकशां के पति भी पहले वार्ड से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।