Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निरंजना नदी से जुड़ी है दुनिया की आस्था: भंते चालिदा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 06 Mar 2022 11:18 PM (IST)

    गया। बोधगया में निरंजना रिवर रिचार्ज मिशन के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को मंत्रोच्चार के साथ किया गया। अध्यक्षता वट लाओ बोधगया इंटरनेशनल मंदिर के प्रभारी भंते साइंसाना बोद्धबोंग ने की।

    Hero Image
    निरंजना नदी से जुड़ी है दुनिया की आस्था: भंते चालिदा

    गया। बोधगया में निरंजना रिवर रिचार्ज मिशन के कार्यालय का उद्घाटन रविवार को मंत्रोच्चार के साथ किया गया। अध्यक्षता वट लाओ बोधगया इंटरनेशनल मंदिर के प्रभारी भंते साइंसाना बोद्धबोंग ने की। बीटीएमसी के भिक्षु प्रभारी भंते चालिदा ने कहा कि निरंजना नदी में साल भर पानी बहने के लिए काम करना साक्षात ईश्वर के लिए काम करना है। निरंजना भगवान बुद्ध और विष्णु की नदी होने के साथ-साथ दुनियाभर के लोगों के लिए ज्ञान और मोक्ष की नदी भी है। इस नदी से दुनिया के 200 करोड़ लोगों की आस्था जुड़ी है। उन्होंने इस अभियान से जुड़कर काम करने का वचन देते हुए सभी लोगों से अपील किया कि आप सब इस अभियान से जुडें़।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्य अतिथि रायल थाई बोधगया के भिक्षु निपुण ने कहा कि हम सभी सवा सौ किलोमीटर की यात्रा करके राम रेखा नदी के उस स्थान पर गए थे जहां जल संग्रह करके इस अभियान से जुड़े लोगों ने रामरेखा नदी को पुनर्जीवित किया है। उद्घाटन समारोह के बाद एक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें निर्णय लिया गया कि निरंजना का काम पूरा करने के लिए एक हाई लेवल एडवाइजरी बोर्ड का गठन किया जाए। एडवाइजरी बोर्ड के सेक्रेटरी जनरल के रूप में लाओस मंदिर के प्रभारी भंते साईंसाना बोद्धबोंग को बनाया गया और संरक्षक भंते चालिदा बनाया गया। इंडगा भंते, भंते तेजिन्दा तथा भंते थिरोसक को जिम्मेदारी सौंपी गयी कि वो और प्रबुद्धजन को संरक्षक के रूप में जोड़ते रहें। एडवाइजरी बोर्ड के मेंबर के रूप में भंते नयारा, भंते अपिचात, भंते टेंजिदा, भंते निपुण तथा भंते नंदसारा को शामिल किया गया। इस अवसर पर निरंजना मिशन के संयोजक संजय सज्जन के साथ इरफान अहमद, अंजन कुमार, कमल नयन, उपदेश सिह, प्रमुख संजय कुमार तथा फिल्म निर्देशक धर्मवीर भारती उपस्थित रहे।