Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नशे में धुत चालक ने बीच सड़क पर खड़ा कर दिया ट्रैक्‍टर, पुलिस ने भेजा हवालात, कैमूर की घटना

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Sat, 20 Mar 2021 11:39 AM (IST)

    कैमूर के चैनपुर थाने की पुलिस ने नशे में धुत एक ट्रैक्‍टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसने शराब और ताड़ी पीने के बाद बीच सड़क पर ट्रैक्‍टर खड़ा कर दिया। इस कारण आवागमन बाधित हो गया था।

    Hero Image
    नशे में धुत ट्रैक्‍टर चालक को पुलिस ने पकड़ा। प्रतीकात्‍मक फोटो

    संवाद सूत्र, चैनपुर (कैमूर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के उस्मान कोटि मजार के मुख्य मार्ग में शुक्रवार की दोपहर नशे में धुत ट्रैक्‍टर चालक की वजह से अफरातफरी मच गई। उसने सड़क के बीचोबीच ट्रैक्‍टर खड़ा कर आवागमन बाधित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मौके पर से ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक ग्राम मदुरना निवासी बालचंद बिंद का पुत्र टहलू बिंद है। उसे जेल भेज दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीच सड़क पर ट्रैक्‍टर की वजह से लगा जाम

    चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उस्मान कोटी के रास्ते छापेमारी के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रैक्टर को सड़क के बीचोबीच खड़ा देखा। चालक नशे में धुत होकर जमीन पर गिरा हुआ था। सड़क के बीचोंबीच ट्रैक्टर खड़ा होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। नजदीक जाकर जब देखा तो ट्रैक्टर चालक अत्यधिक नशे में प्रतीत हुआ। ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को चैनपुर थाना लाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रैक्टर से मिट्टी ढुलाई का कार्य करता है। उसने बताया कि शराब एवं ताड़ी दोनों का सेवन कर लिया गया। गिरफ्तार युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में भेजकर मेडिकल जांच कराई गई। जिसके उपरांत प्रतिबंधित शराब के उपयोग के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    दो लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

    भगवानपुरथाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ में छापेमारी कर मनोज शाह को उसके घर से दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने की। उन्होंने बताया कि बाबू शिव गोङ्क्षवद प्रसाद मेमोरियल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई। जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन शराब बरामदगी के आरोप में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।