कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता सह पूर्व विधायक डा युगल किशोर प्रसाद का निधन, प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में भी थे लोकप्रिय
कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता गया शहर के पूर्व विधायक डा युगल किशोर प्रसाद निधन पर संपूर्ण कांग्रेस परिवार व शहरवासी मर्माहत व शोकाकुल है। वह शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा युगल किशोर प्रसाद जन जन के बीच बेहद लोकप्रिय थे।
जागरण संवाददाता, गया: कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता, गया शहर के पूर्व विधायक डा युगल किशोर प्रसाद निधन पर संपूर्ण कांग्रेस परिवार व शहरवासी मर्माहत व शोकाकुल है। वह शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा युगल किशोर प्रसाद जन, जन के बीच बेहद लोकप्रिय थे। स्व युगल किशोर प्रसाद कांग्रेस पार्टी की राजनीति पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी के सन्निघ्ध में शुरू किए तथा सन 1972 से 1977 तक गया शहर के विधायक रहे। इन्होंने ही बाबू जगजीवन राम के पुत्र सुरेश राम को गया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
उनके दो पुत्र एवम् एक पुत्री है, इनके छोटे पुत्र प्रियरंजन डिंपल भी कांग्रेस पार्टी से गया शहरी क्षेत्र से सन 2015 में चुनाव लडे हैं। स्व. युगल किशोर प्रसाद अभी भी नित्य दिन चादचौरा स्थित अपने क्लीनिक में सैकड़ों मरीजों का इलाज करते थे, तथा कांग्रेस पार्टी के भी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी शामिल होते थे।
सोमवार सुबह 8: 30 बजे कलकत्ता के अस्पताल में हृदयगति रुकने से इनकी मृत्यु हो गई, जहां कुछ दिनों से इनका इलाज चल रहा था। इनके छोटे पुत्र प्रियरंजन डिंपल ने बताया की गुरुवार देर रात इनका पार्थिव शरीर गया पहुंचेगा। शुक्रवार की सुबह 7:30 में विष्णुपद समशान घाट पर दाह संस्कार किया जाएगा।
स्व. युगल किशोर प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेंटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व सांसद रंजीत सिंह उर्फ रंग बाबू, पूर्व विधायक मो खान अली, सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव आदि शामिल है।