Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: चिराग पासवान ने समझाया M-Y समीकरण का मतलब, वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर कही ये बात

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 07:25 PM (IST)

    गयाजी में लोक जनशक्ति पार्टी (आर) ने नव संकल्प महासभा का आयोजन किया जिसमें चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा दिया। उन्होंने बिहार की पिछड़ी स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए राजद के एम-वाई समीकरण का जवाब दिया और महिलाओं व युवाओं को अपनी ताकत बताया। पासवान ने कानून व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

    Hero Image
    चिराग पासवान ने गया में जनसभा को किया संबोधित। (एक्स)

    जागरण संवाददाता, गयाजी। लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के द्वारा शनिवार को गयाजी के गांधी मैदान में नव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया।

    पार्टी नेताओं ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में बिहार प्रभारी सह सांसद अरूण भारती, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक शोभा सिन्हा के अलावे छह जिला के सभी जिलाध्यक्ष शामिल थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गांधी मैदान में नव-संकल्प महासभा में उमड़े भीड़ को संबोधित किया। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के अपने संकल्प को दोहराया।

    चिराग पासवान ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप लोगों के बीच मैं एक खास उद्देश्य से आया हूं। बिहार में अब कुछ महीनों के बाद चुनाव होने वाले हैं, और यह चुनाव निर्धारित करेगा हम लोगों के आने वाले 5 साल का भविष्य।

    अभी भी पिछड़ा है बिहार

    ऐसे में जब हम लोग इस चुनाव की दहलीज पर मौजूद है, इसके कई ऐसी जानकारियां है जो मेरे लिए आप सबके साथ साझा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल के बाद भी भी हमारा बिहार विकसित बिहार नहीं बना पाया है। आखिर क्यों। आज भी छोटी-छोटी जरूरतें मूलभूत समस्या बना हुआ है।

    हकीकत है भारत के सभी राज्य एक साथ आजाद हुए, फिर क्या कारण है कि इसी देश में दिल्ली, मुंबई जैसे कई चमचमाती शहर बने, वहीं, हमारा बिहार आजादी के 75 साल बाद भी पिछड़ा राज्य कहलाता है।

    उन्होंने कहा कि कौन लोग हैं इसके जिम्मेदार। उन्होंने कहा यह चुनाव उसी जिम्मेदारी को सार्थक करने का समय है। उन्होंने राजद के 15 साल शासन का जिक्र किया। उन्होंने हमें वोट के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम किया। जात-पात धर्म और मजहब में बांटने का काम किया।

    समझाया एम वाई समीकरण

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल वाले कहते हैं कि हमारा एम वाई समीकरण है। उन्होंने कहा कि अगर उनका एम वाई समीकरण है तो हम लोगों का भी एम वाई समीकरण है। परंतु हमारे एम वाई समीकरण में एम से महिला और वाई से युवा जुड़ा है। यही हमारी ताकत है।

    विधि व्यवस्था और कानून व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विपक्षी दल के नेता हाथ जोड़कर विकास की बात करेंगे, तो उनसे पूछिए कि उन्होंने बिहार के युवाओं को पलायन करने पर मजबूर क्यों किया। बर्बादी के कगार पर काम किया गया है। हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं।

    बिहार फर्स्ट के शासनकाल में अगर एक भी अपराध की घटना होगी, तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 90 के दशक में अपराधिक घटनाएं होती थीं, वह भी स्वीकार नहीं की जाती थीं और अब भी नहीं होनी चाहिए। विधि व्यवस्था और कानून व्यवस्था को ठीक करने की जरूरत है।

    वहीं, मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर हो रहे विरोध कर लेकर कहा कि देश के किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होगा, लेकिन अगर कोई देश में घुसपैठिया है, तो उसे वोट देने के अधिकार का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    कार्यकर्ताओं और युवाओं की भीड़ बिहार परिर्वतन की भीड़ : खगड़िया सांसद

    खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि गयाजी के गांधी मैदान में नव संकल्प महासभा में कार्यकर्ताओं और युवाओं की भीड़ बिहार परिर्वतन की भीड़ दिख रही है। हमारे नेता चिराग पासवान जात-पात से उपर उठ कर राजनीति करते है।

    वहीं, बिहार प्रभारी सह सांसद अरुण भारती ने कहा कि हमारे नेता चिराग पासवान की लोकप्रियता से कुछ लोग घबराए हुए है। हमारे नेता की उम्र उनके उम्र से कम है। उनकी लोकप्रियता उनसे काफी है। इसी प्रकार नव संकल्प जनसभा को समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने भी संबोधित की। साथ ही छहों जिलों के जिलाध्यक्ष के अलावे युवा नेता रोहित कुमार ने भी संबाेधित किया।

    कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक शोभा सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह ने की। वहीं, कार्यक्रम संयोजक शोभा सिन्हा को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए दिन-रात लगे पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया।