Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सीएम मांझी के गांव पहुंची युवती, युवक से पूछा, तुम मुझसे शादी क्‍यों नहीं कर रहे... तब हुआ ऐसा

    By Vyas ChandraEdited By:
    Updated: Sat, 29 May 2021 09:47 AM (IST)

    पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतन राम मांझी के पै‍तृक गांव गया जिले के महकार में शुक्रवार को ग्रामीणों की पहल पर एक शादी हुई। युवक-युवती दोनेां नालंदा जिले के रहने वाले थे। लेकिन परिस्थिति ऐसी बनी कि दोनों की शादी महकार में हुई।

    Hero Image
    महकार में ग्रामीणों के बीच नवविवाहित जोड़ा। जागरण

    खिजरसराय (गया), संवाद सूत्र। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी (Former CM Jitan Ram Manjhi) के पैतृक गांव महकार में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) में शुक्रवार को एक अनोखी शादी हुई। यह शादी हुई मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के गृह जिले के युवक और युवती की। सीएचसी में कार्यरत एक युवक की शादी ग्रामीणों ने कराई। दरअसल नौकरी हो जाने के बाद युवक शादी से मुकर रहा था। दो वर्षों से वह टालता जा रहा था। लेकिन शुक्रवार को युवती पहुंची। आखिरकार ग्रामीणों ने उसकी शादी करा दी। इस शादी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई।     

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो वर्ष पूर्व तय हुई थी शादी 

    ये घटना पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। बताया जाता है कि नालंदा के सिलाव थाने के दूसरी गांव निवासी राजीव कुमार यहां जीएनएम के पद पर बहाल हुआ था। नौकरी लगने के पूर्व राजीव कुमार की शादी नालंदा मोड़ के कन्हाई राम की पुत्री खुशबू कुमारी के साथ दो साल पूर्व तय हुई थी। शादी तय होने के बाद छेका भी हो गया था। लेकिन नौकरी लगने के बाद स्वजनों के बहकावे में आकर वो शादी से आनाकानी करने लगा। 

    यह भी पढ़ें-  Bihar: झारखंड की नवविवाहिता ने 15 दिन पहले लिए थे सात फेरे, फिर क्‍यों किया ऐसा, हैरान हैं लोग

    प्रेमी के घर मिलने गई थी युवती तभी हुआ कुछ ऐसा, क्‍यों याद आई औरंगाबाद के हीर-रांझा की कहानी

    खुशबू पहुंची तो सबने दिया साथ 

    वह लगातार शादी का समय बढ़ाता जा रहा था। इसके बाद शुक्रवार को खुशबू महकार स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गई। उस समय ड्यूटी पर तैनात राजीव से पूछा कि वह ऐसा क्‍यों कर रहा है। दोनों के बीच तूतू मैंमैं होने लगी तो अन्‍य लोग वहां पहुंचे। खुशबू से सारी जानकारी मिली। मोबाइल में छेका की तस्वीरों के अलावा कई ऑडियो भी थे जिसमें दोनों के बीच बातचीत हुई थी। इसके बाद महकार के ग्रामीणों के अलावा सीएचसी कर्मियों ने खुशबू की मदद की। ग्रामीणों ने कॉल कर युवक के स्‍वजन को बुलाया। लड़की के परिवारवाले भी पहुंचे। उन सभी की उपस्थिति में महकार  स्थित मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। शादी के दौरान काफी संख्‍या में लेाग जुटे थे। शादी के बाद दोनेां को लेकर उनके स्‍वजन चले गए।