Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वजीरगंज में 718 करोड़ की राशि से खुलेगा सीमेंट कारखाना

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 29 Mar 2022 10:56 PM (IST)

    गया। वजीरगंज प्रखंड के कोलहना में सीमेंट कारखाने का निर्माण कराया जा रहा है। कारखाने के लिए जमीन का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। जिला उद्योग महाप्रबं ...और पढ़ें

    Hero Image
    वजीरगंज में 718 करोड़ की राशि से खुलेगा सीमेंट कारखाना

    गया। वजीरगंज प्रखंड के कोलहना में सीमेंट कारखाने का निर्माण कराया जा रहा है। कारखाने के लिए जमीन का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। जिला उद्योग महाप्रबंधक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सीमेंट कारखाना को लेकर जमीन अधिग्रहण काम पूरा हो गया है। एक निजी कंपनी द्वारा सीमेंट कारखाना बनाने काम कराया जाएगा। जिले में यह पहला सीमेंट कारखाना होगा। इसके साथ ही जिला में सबसे बड़ा उद्योग होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने कहा कि सीमेंट कारखाने में एक साल में 2.04 मिलियन टन उत्पादन होगा। सीमेंट उद्योग कच्चा माल आधारित उद्योग है। सीमेंट को भवन निर्माण की प्रमुख सामग्री है। इसके निर्माण के लिए कच्चे माल के रूप में चूना, पत्थर, जिप्सम एवं कोयला प्रमुख है। 64.35 एकड़ जमीन पर फैला होगा कारखाना

    सीमेंट कारखाना का निर्माण 64.35 एकड़ जमीन पर निर्माण किया जाएगा। इसमें 6.08 एकड़ जमीन पर प्लांट क्षेत्र होगा। जिसमें सिर्फ सीमेंट तैयार करने का प्लांट लगा होगा। इसके साथ ही 21.05 एकड़ जमीन पर ग्रीन क्षेत्र होगा। जहां पौधे लगाकर क्षेत्र को हरा-भरा किया जाएगा। इससे प्रदूषण को नियंत्रण किया जा सके। 15 महीने में सीमेंट कारखाना बनकर हो जाएगा तैयार

    सीमेंट कारखाना 15 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। सीमेंट कारखाना का निर्माण 718 करोड़ की राशि की जाएगी। कारखाना बनने का कार्य नवंबर महीने से शुरू होगा। जो 15 महीने में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही सात करोड़ 18 लाख की राशि से आसपास के क्षेत्रों को विकसित किया जाएगा। इसमें अस्पताल, स्कूल एवं खेल का मैदान का निर्माण किया जाएगा। आसपास के युवाओं को मिलेगा रोजगार

    सीमेंट कारखाना खुलने से आसपास के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसमें 60 युवाओं को स्थायी रूप से एवं 150 युवाओं को अस्थायी रूप से रोजगार मिलेगा। कारखाना खुलने से कुछ हद तक क्षेत्र में बेरोजगारी दूर होगी। कारखाने में 210 युवाओं को रोजगार मिलेगा।