विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोधगया के बौद्ध भिक्षुओं का बनेगा पहचान पत्र, BTMC ने जारी किया निर्देश

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:00 PM (IST)

अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बोधगया में रहने वाले और बाहर से आने वाले बौद्ध भिक्षुओं की पहचान अब व्यवस्थित रूप से दर्ज की जाएगी।  

बीटीएमसी सभागार में बैठक के बाद फोटो शूट कराते बौद्ध भिक्षु व अन्य। जागरण

बीटीएमसी सभागार में बैठक के बाद फोटो शूट कराते बौद्ध भिक्षु व अन्य। जागरण

HighLights

  1. बोधगया में बौद्ध भिक्षुओं की पहचान दर्ज होगी।

  2. सभी मठों में रहने वाले भिक्षुओं के आईडी कार्ड बनेंगे।

  3. बीटीएमसी ने मठों को सूची जमा करने को कहा।

संवाद सूत्र, बोधगया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और बौद्ध धर्म के प्रमुख केंद्र बोधगया में रहने वाले बौद्ध भिक्षुओं की पहचान अब व्यवस्थित रूप से दर्ज की जाएगी।

इसके तहत बोधगया स्थित सभी मोनास्ट्री में निवास करने वाले बौद्ध भिक्षुओं के साथ-साथ बाहर से आकर यहां की विभिन्न मोनास्ट्री में प्रवास करने वाले भिक्षुओं का भी पहचान पत्र (आईडी कार्ड) बनाया जाएगा।

इस संबंध में बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति (बीटीएमसी) ने निर्देश जारी किया है। रविवार को बीटीएमसी के प्रभारी सचिव सह गया के अपर समाहर्ता परितोष कुमार ने अंतरराष्ट्रीय बौद्धिष्ट काउंसिल, बोधगया के महासचिव एवं सभी मोनास्ट्री के भिक्षु प्रभारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

निर्देश के अनुसार, प्रत्येक मोनास्ट्री में रहने वाले सभी बौद्ध भिक्षुओं का आईडी कार्ड बनाया जाएगा और उनकी पूरी सूची बीटीएमसी कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी।

प्रभारी सचिव परितोष कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर को महाबोधि मंदिर एवं बोधगया के समग्र विकास को लेकर भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी मोनास्ट्री के बौद्ध भिक्षुओं का पहचान पत्र बनाने का सुझाव दिया गया था।

इसी के आलोक में बीटीएमसी की ओर से यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि बोधगया के बाहर से आने वाले ऐसे भिक्षु, जो यहां की विभिन्न मोनास्ट्री में ठहरते हैं और लंबे समय तक महाबोधि मंदिर परिसर में ध्यान-साधना करते हैं, उनका भी संबंधित मोनास्ट्री के माध्यम से आईडी कार्ड बनाया जाना उचित है।

यह भी पढ़ें- बंजर खेतों में लहलहाईं सब्जियां, किसानों की मेहनत से बदली बिहार के टनकुप्पा की तस्वीर; ₹2 लाख तक होती है कमाई

यह भी पढ़ें- कैमूर पहाड़ी के गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, अवसानी नदी पर बनेंगे 3 पुल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।