विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, गया में प्लांट किया गया 22 किलो IED और हथियार बरामद

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Mon, 02 Oct 2023 06:23 AM (IST)

बरामदगी धनगांई थाना और एसएसबी कैंप से सात किलोमीटर की दूरी पर की गई। धनगांई कैंप के डिप्टी कमांडेंट दीपक ...और पढ़ें

गया में प्लांट किया गया 22 किलो IED और हथियार बरामद (file photo)
गया में प्लांट किया गया 22 किलो IED और हथियार बरामद (file photo)

HighLights

  1. बरामदगी धनगांई थाना और एसएसबी कैंप से सात किलोमीटर की दूरी पर की गई
  2. आइइडी को जंगल में ही विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया गया

जागरण संवाददाता, बाराचट्टी (गया): बिहार के गया जिले में शनिवार की देर शाम प्रतिबंधित नक्सली संगठनों द्वारा लगाया गया 22 किलोग्राम का आइइडी बरामद किया गया। यह बरामदगी धनगांई थाना और एसएसबी कैंप से सात किलोमीटर की दूरी पर की गई।

32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों तथा जिला पुलिस बल ने संयुक्त रूप से वन क्षेत्र में छुपाकर रखे गए 315 बोर के सात कारतूस, दो देसी कट्टा, 13 डेटोनेटर एवं बिजली के तार भी बरामद किए। एसएसबी के कमांडेंट ललित कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि धनगांई व कुंभी के जंगल में झारखंड जाने के रास्ते में नक्सलियों ने आइइडी लगा रखा है।

यह भी पढ़ेंः Assam के चार जिलों में बढ़ाया गया AFSPA, इन क्षेत्रों से हटाया गया

जंगल में ही विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया गया

तब धनगांई कैंप के डिप्टी कमांडेंट दीपक मीणा को सर्च आपरेशन चलाने का निर्देश दिया। डिप्टी कमांडेंट ने धनगांई थानाध्यक्ष सुनील के साथ मिलकर कुंभी जंगलों में सर्च आपरेशन चलाया। जिसमें आइइडी समेत अन्य विस्फोटक बरामद किए गए। कंपनी कमांडर आयुष मिश्रा ने बताया कि बरामद आइइडी को जंगल में ही विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया गया।